{"_id":"608358fe8ebc3e24697bf114","slug":"wife-dies-by-heart-attack-after-hearing-news-of-husband-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल आग: पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी चल बसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड अस्पताल आग: पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी चल बसी
Sat, 24 Apr 2021 05:04 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:04 AM IST
सार
- रोगियों के रिश्तेदारों ने शिवसेना नेता व शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से अस्पताल के कथित कुप्रबंधन की शिकायत की।
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विरार के जिस कोविड में 14 मरीजों की मौत हुई उसमें 45 वर्षीय किशोर दोषी भी शामिल थे। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी चांदनी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों कोरोना संक्रमित थे।
विज्ञापन
एक दिन पहले से काम नहीं कर रहा था एसी
विरार के विजय वल्लभ अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद एक कर्मचारी सुप्रिया देशमुख कहा कि एक दिन पहले से ही एसी खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम से वहां वातानुकूलन (एसी) प्रणाली काम नहीं कर रही थी और मरम्मत का काम चल रहा था। जब मैं बृहस्पतिवार को शाम अस्पताल पहुंची तो अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में वातानुकूलन प्रणाली काम नहीं कर रही थी। मैंने देखा कि एसी पैनल हटाए गए थे और मरम्मत का काम चल रहा था।
विज्ञापन
सुप्रिया ने कहा, अस्पताल ने अस्थायी बंदोबस्त के तौर पर कुछ पंखे लगाए थे। अपना काम खत्म करने के बाद रात में मैं घर लौट गई थी।
वहीं, हादसे में मारेे गए कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचे मंत्रियों का घेराव कर विरोध किया। रोगियों के रिश्तेदारों ने शिवसेना नेता व शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से अस्पताल के कथित कुप्रबंधन की शिकायत की।
विज्ञापन