फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wife and son strangled to death, bodies hung from the ceiling; Truth revealed during interrogation

Maharashtra: पत्नी और बेटे की गला घोंटकर की हत्या, खुदकुशी दिखाने के लिए छत से लटका दिए शव; पूछताछ में उगला सच

Tue, 28 Jan 2025 03:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 28 Jan 2025 03:21 PM IST
सार

युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की। जबकि बेटे ने उसे पत्नी की हत्या करते देख लिया था। इसलिए बेटे का भी गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife and son strangled to death, bodies hung from the ceiling; Truth revealed during interrogation
युवक ने की पत्नी और बेटे की हत्या

विस्तार

महाराष्ट्र के कांदिवली इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए उनके शवों को छत से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी और से संबंध हैं। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की। जबकि बेटे ने उसे पत्नी की हत्या करते देख लिया था। इसलिए बेटे का भी गला घोंट दिया। 

विज्ञापन


कांदिवली निवासी शिवशंकर दत्ता ने सोमवार दोपहर को मुंबई पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी पुष्पा दत्ता और उनके बेटे ने घर में फांसी लगा ली है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शवों को उतरवाया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शिवशंकर दत्ता को पूछताछ के लिए बुलाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिवशंकर से जब पूछताछ की गई तो उसने हर बार अलग-अलग जवाब दिए। जब सख्ती से पूछा तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने अपने बेटे को भी इसी तरह से मार डाला क्योंकि उसने हत्या देखी थी। शिवशंकर ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके शवों को छत की स्टील रॉड से लटका दिया था। पुलिस ने शिवशंकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल बाद पकड़ा पत्नी का हत्यारोपी
पत्नी की हत्या के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी जवाद जब्बार सैयद अपनी पहचान छिपाकर उन्नाव में रह रहा था। पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी को उन्नाव के एक गांव से पकड़ा। पुलिस लखनऊ की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद आरोपी को पालघर लेकर आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सैयद ने 24 मई 2011 को अपनी पत्नी रिहाना की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed