{"_id":"5c3fa974bdec22739950b51e","slug":"widows-of-former-soldiers-and-martyrs-will-get-legal-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों व शहीदों की विधवाओं को मिलेगी कानूनी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व सैनिकों व शहीदों की विधवाओं को मिलेगी कानूनी मदद
Thu, 17 Jan 2019 03:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 17 Jan 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को उस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी, जिसमें पूर्व सैनिकों व युद्ध में शहीद होने वालों की विधवाओं को सेना की तरफ से कानूनी सलाह व मदद देने की बात कही गई थी। सूत्रों ने बताया कि इस मसले पर हुई बैठक में रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों और सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के चेयरमैन ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
इस फैसले से सैन्य बलों से जुड़े इन दो अहम वर्गों (पूर्व सैनिक व युद्ध शहीद की विधवा) को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के इस प्रयास में केंद्रीय सैनिक बोर्ड और जिला सैनिक बोर्ड का मौजूदा ढांचा बेहद काम आएगा।
विज्ञापन