Rahul Gandhi: कोर्ट से राहत मिलने के बाद लालू के घर डिनर पर क्यों पहुंच रहे राहुल, इसलिए अहम है ये मुलाकात
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिल गई है। अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार शाम को आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मिलने उनके दिल्ली निवास पर पहुंच सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं की यह मुलाकात देर शाम डिनर पर हो सकती है। इस दौरान लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। नेताओं की यह मुलाकात आरजेडी सांसद और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के पंडारा पार्क वाले आवास पर होगी। इस मुलाकात में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही राहुल गांधी की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस भी की। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहे। शाम को राहुल बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मिलने पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि लालू-राहुल मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आगामी संसद सत्र और इंडिया गठबंधन की रणनीति के लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के बीच होने वाली अहम बैठक में बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हो सकती है।
दोनों नेताओं की यह बैठक इसलिए भी अहम है कि क्योंकि ये मुलाकात मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले हो रही है। पहले यह बैठक अगस्त में होनी थी, लेकिन यह अब यह सितंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। अभी तक नई तारीख तय नहीं हुई है। टूटे-बिखरे दो दल एनसीपी और शिवसेना बैठक की मेजबानी करने वाले हैं। सितंबर में होने वाली यह विपक्षी दलों की यह तीसरी बैठक होगी। I.N.D.I.A बनने के बाद ये पहला मौका है, जब सभी 26 विपक्षी दल किसी ऐसे राज्य में मीटिंग करने वाले हैं, जहां उनका कोई सदस्य सत्ता में नहीं है।