Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया, वे क्यों हमेशा पहनते हैं सफेद रंग की टी-शर्ट; पढ़ें खास खबर
राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने के सवाल पर एक बार कहा था कि उनकी टी-शर्ट से कई लोगों को आपत्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि यह टी-शर्ट इतनी पापुलर हो गई है कि इसके चक्कर में उन्हें उनकी मम्मा (सोनिया गांधी) से भी डांट पड़ चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारदर्शिता और सरलता दर्शाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा सफेद टी-शर्ट क्यों पहनते हैं। अपने सोशल मीडिया चैनलों पर जारी किए गए दो मिनट से अधिक के वीडियो में गांधी ने ऐसे कई हल्के-फुल्के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बात कही। वीडियो में कैप्शन दिया गया है- कर्नाटक में एक दिन का चुनाव प्रचार। उन्होंने विचारधारा के महत्व पर अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बात की। कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा के बाद से सफेद टी-शर्ट राहुल गांधी का ट्रेडमार्क रहा है।
A day campaigning in Karnataka.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 5, 2024
Some light rapid fire questions and some very illustrious company. pic.twitter.com/xHoqK3AF5T
उन्होंने कहा, मेरे विचार से विचारधारा की स्पष्ट समझ के बिना आप एक बड़े संगठन के रूप में सत्ता की ओर नहीं बढ़ सकते। हमें लोगों को अपनी विचारधारा के बारे में समझाना होगा। हमारी विचारधारा गरीब समर्थक, महिला समर्थक, बहुलतावादी, सभी के साथ समान व्यवहार करने वाली है। संगठनात्मक स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई हमेशा विचारधारा के बारे में होती है।
टी-शर्ट के चक्कर में मां से पड़ी डांट
राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने के सवाल पर एक बार कहा था कि उनकी टी-शर्ट से कई लोगों को आपत्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि यह टी-शर्ट इतनी पापुलर हो गई है कि इसके चक्कर में उन्हें उनकी मम्मा (सोनिया गांधी) से भी डांट पड़ चुकी है।
एक बार भड़क गए थे राहुल
भारत जोड़ों यात्रा के दौरान, गांधी से एक बार दिल्ली में तापमान में गिरावट के बाद सर्दी में उनके ऊनी वस्त्र की पसंद के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि टी-शर्ट पर इतना हो-हल्ला क्यों किया जा रहा है? मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे ठंड से डर नहीं लगता। मैं सोच रहा हूं कि जब मुझे ठंड लगने लगे तो मैं स्वेटर पहन लूं।