फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why does congress president Rahul gandhi meets Grandmother In Italy

आखिर राहुल गांधी क्यों चले जाते हैं नानी के घर?

Sat, 03 Mar 2018 09:11 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Why does congress president Rahul gandhi meets Grandmother In Italy
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

यह कांग्रेस के नेता भी नहीं जानते कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ऐन वक्त पर नानी के घर इटली क्यों चले जाते हैं? इस बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इसका जवाब या तो कांग्रेस अध्यक्ष या फिर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ही दे सकते हैं।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि भारत में होली का त्योहार है। इस त्योहार का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है। वैसे भी कांग्रेस साफ्ट हिन्दुत्व के रास्ते पर लौटी है। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आने थे और ऐसे में क्या राहुल गांधी का नानी के घर जाने का निर्णय सही कहा जा सकता है? 
विज्ञापन


सूत्र का कहना है कि पार्टी के नेताओं से आपको इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकती। इसका जवाब केवल कांग्रेस अध्यक्ष दे सकते हैं। राहुल गांधी का नानी के घर जाना निजी मसला है। इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष के बाद केवल पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ही जवाब दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने भी कसा तंज

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी राहुल गांधी के देश से बाहर होने पर राजनीतिक तंज कसा है। शाह ने कहा कि उन्हें व्हाट्सअप पर संदेश आया है कि इटली में चुनाव है। जब शाह यह तंज कस रहे थे तो उनके चेहरे पर नागालैंड, त्रिपुरा में मिली जीत की खुशी साफ झलक रही थी। 

त्रिपुरा में 25 साल पुरानी माणिक सरकार का किला ढह गया। इससे पहले दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के इटली जाने पर तंज कसा था। उन्होंने पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी तथा पूछताछ को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को नानी याद आ गई। 

राहुल के इटली जाने का सवाल मीडिया कर्मियों के बीच में भी मौजूं है। हालांकि उनके इस सवाल का उत्तर कांग्रेस मुख्यालय में नहीं मिल पाता, लेकिन सवाल तो उठता ही है।


राहुल की मौजूदगी में सोनिया ने संभाली कमान

राहुल गांधी इटली में हैं और वियतनाम के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग तीन दिवसीय दौरे पर भारत में। ऐसे में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राज्यसभा में सदन के उप नेता आनंद शर्मा के साथ राष्ट्रपति क्वांग से भेंट मुलाकात के क्रम को आगे बढ़ाया। माना यह जा रहा है कि दिल्ली में होने पर राष्ट्रपति क्वांग से मिलने के लिए जाने प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अवश्य होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed