{"_id":"5b81391e42c79246494d37bf","slug":"why-amitabh-shahrukh-khan-salman-did-not-come-to-pay-homage-to-atal-bihari-vajpayee-atul-anjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल को श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं आये महानायक अमिताभ, शाहरुख खान, सलमान: अतुल अंजान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अटल को श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं आये महानायक अमिताभ, शाहरुख खान, सलमान: अतुल अंजान
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान ने सवाल उठाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड का कोई सितारा क्यों नहीं पहुंचा? उन्होंने कहा कि एक उच्च कोटि के कवि अटल बिहारी के निधन पर किसी साहित्यकार का न पहुंचना या देश के किसी बड़े उद्यमी का न आना एक बेहद संवेदनहीन मामला है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि किसी भी बड़े नेता की मौत पर हमेशा दौड़ पड़ने वाला बॉलीवुड अटल बिहारी की मौत के बाद सिरे से नदारद रहा। क्या अटल बिहारी की मौत के बाद बॉलीवुड की संदेनाएं सूख गईं थीं? पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के लिए अपने साथ क्रिकेटरों को भी ले जाने वाले अटल बिहारी के निधन पर कपिलदेव या सचिन तेंदुलकर जैसे लोग क्यों नहीं पहुंचे, यह एक गंभीर प्रश्न है।
अंजान ने कहा कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा भाजपा के प्रति अपनी नजदीकी दिखाते रहते हैं, वे हमेशा गुजरात का प्रचार करते रहते हैं। लेकिन जब उसी पार्टी के सबसे बड़े नेता की मौत हुई तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पास समय नहीं निकला? बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अटल बिहारी के प्रधानमंत्री रहते हुए उनकी कविताओं पर वीडियो एल्बम बनाया था। उन्हें भी अटल का अंतिम दर्शन करने का समय नहीं निकला।
जो सलमान नरेंद्र मोदी के साथ पतंग उड़ाते नहीं थकते थे, आज जब उन्हीं के परिवार के एक सबसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की मौत हो गई, तब उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सलमान खान को समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बड़े अभिनेता अनुपम खेर हमेशा सरकार की पैरवी करते रहते हैं, उनकी पत्नी किरण खेर भाजपा से सांसद भी हैं। उन्हें भी अटल की मौत पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने का समय नहीं मिला। यह बेहद संवेदनहीन मामला है। अगर बॉलीवुड की संवेदनाएं अलग-अलग व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
सीपीआई नेता अंजान ने कहा कि अटल बिहारी को देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए भी याद किया जाता है। उनके अनेक औद्योगिक घरानों से बेहतर संबंध भी थे। आज भी मोदी सरकार के अडानी-अंबानी परिवार से बेहद खास संबंध हैं। लेकिन किसी भी औद्योगिक घराने का कोई भी बड़ा व्यक्ति अटल की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नहीं था। अगर हमारे अभिनेताओं और उद्य़ोगपतियों के पास देश के सबसे बड़े राजनेता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए समय नहीं है तो इस देश के लिए यह एक शर्म की बात होनी चाहिए।