फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   whoever speaks against BJP is raided said Kapil Sibbal

कपिल सिब्बल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- जो भी खिलाफ बोलता है उसपर छापेमारी की जाती है 

Sun, 06 Jan 2019 04:15 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 06 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
whoever speaks against BJP is raided said Kapil Sibbal
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, "अब जब सपा-बसपा के गठबंधन की खबरें आ रही हैं, अखिलेश के खिलाफ छापेमारी शुरू हो गई है। इसी की उम्मीद थी, जो भी उनके (भाजपा) खिलाफ बोलता है, उसकी छापेमारी की जाती है। इसी तरह से वह सरकार को चला रहे हैं।" 


loader
 
बता दें शनिवार को सीबीआई ने जिस तरह से सपा सरकार के दौरान प्रमुख पदों पर तैनात आइएएस अधिकारी समेत खनन विभाग के कर्मचारियों, ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की, इससे कार्रवाई से पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली भी कठघरे में आ गई है।

इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि सीबीआई जांच में पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान अवैध खनन के जरिए भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगी हैं। 

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि अखिलेश को आभास है कि उनके कार्यकाल के दौरान यूपी में भ्रष्टाचार के मामले भाजपा सरकार में जरूर खुलेंगे क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मसले पर सीधे तौर पर खुद को घिरता देख अखिलेश यादव बसपा से बेमेल गठबंधन करने को बेताब हो गए। अखिलेश ने अपने पांच साल के कार्यकाल में शायद ही कोई कार्यक्रम या आयोजन रहा हो जिसमें उन्होंने बसपा के शासनकाल में फैले भ्रष्टाचार का जिक्र न किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed