{"_id":"5fcb1ec0f387944f30146500","slug":"who-will-get-first-corona-vaccine-know-the-pm-modi-government-vaccination-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किसे लगेगा कोरोना का टीका, जानें सरकार के चार प्रमुख समूहों में आप आएंगे या नहीं?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहले किसे लगेगा कोरोना का टीका, जानें सरकार के चार प्रमुख समूहों में आप आएंगे या नहीं?
Sat, 05 Dec 2020 05:14 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी-कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले कुछ सप्ताह में कोरोना वायरस वैक्सीन तैयार होने की जानकारी दी। साथ ही, कहा कि पहले चरण में वैक्सीन किसे लगेगी, इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों से मिले सुझावों के आधार पर काम कर रही है। दरअसल, सरकार ने कोरोना के टीकाकरण के पहले चरण के लिए चार प्रमुख समूह तैयार किए हैं। इस रिपोर्ट में हम रूबरू होते हैं कि ये चार प्रमुख ग्रुप कौन-कौन से हैं और उनमें किन लोगों को शामिल किया जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले डॉक्टरों को लगेगा टीका
जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से तय किए चार प्रमुख समूहों में पहला ग्रुप स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े लोगों का है। दरअसल, इस समूह में उन लोगों को रखा गया है, जो महामारी से शुरुआत से लड़ाई लड़ रहे हैं। इनमें चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, हेल्थकेयर सपोर्ट स्टाफ आदि शामिल हैं। सरकार का मानना है कि ये सभी लोग कोविड मरीजों के सबसे ज्यादा संपर्क में आते हैं। ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। इस वजह से टीके पर सबसे पहला अधिकार इन्हीं लोगों का माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन