फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO Report TB becomes fatal in South East Asia including India death rate increased by 8.6 percent

WHO Report: भारत समेत दक्षिण पूर्व एशिया में टीबी हुआ जानलेवा, मृत्यु दर में 8.6 फीसदी वृद्धि

Thu, 04 Apr 2024 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 06:41 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने कहा है कि भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया में करीब 11 देश हैं, जहां टीबी का प्रसार काफी अधिक है।  सायमा ने कहा कि लैंगिक असमानता गैर-संचारी स्वास्थ्य स्थितियों के निदान और उपचार तक समान पहुंच को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
WHO Report TB becomes fatal in South East Asia including India death rate increased by 8.6 percent
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : WHO

विस्तार

दक्षिण पूर्व एशिया में टीबी संक्रमण पहले की तुलना में अधिक जानलेवा हुआ है। साल 2015 की तुलना में 2021 में टीबी से मरने वालों की संख्या में 8.60 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके अलावा हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह और पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियों से 30 से 70 साल के लोगों में मृत्युदर 21.6% दर्ज की है।

विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने कहा है कि भारत सहित दक्षिण पूर्व एशिया में करीब 11 देश हैं, जहां टीबी का प्रसार काफी अधिक है।  सायमा ने कहा कि लैंगिक असमानता गैर-संचारी स्वास्थ्य स्थितियों के निदान और उपचार तक समान पहुंच को प्रभावित कर रही है। यही कारण है कि आगामी सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए डब्ल्यूएचओ ने ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ थीम तय की है। साइमा ने कहा कि सभी के लिए स्वास्थ्य के अधिकार को समझने का मतलब हर कोई, हर जगह उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सके।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed