फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who owns Vijay Mallya's London homes and Cars?

भगोड़े माल्या की संपत्ति किसने खरीदी, गाड़ियों के काफिले पर किसका कब्जा?

Wed, 11 Jul 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Who owns Vijay Mallya's London homes and Cars?

विज्ञापन

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की यूके में स्थित 10499 करोड़ की संपत्ति को वसूलने के लिए भारतीय बैंकों की रातों की नींद उड़ी हुई है। लेकिन सवाल ये पूछे जा रहे हैं कि आखिर विजय माल्या का घर किसने खरीदा है। खबर ये भी आ रही थी कि माल्या के पास यूके में संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। उसके पास केवल कुछ गाड़ियां और ज्वैलरी है। माल्या की यूके में जो संपत्ति है, उसमें से ज्यादातर उसने अपनी बीवी, बच्चों और मां के नाम कर रखी है। माल्या का टेविन इस्टेट में मौजूद घर मां के नाम है। वहीं अन्य सपंत्तियों का मालिक भी अन्य कंपनियां हैं, जिनका मामला कोर्ट में चल रहा है। 

बता दें कि माल्या की संपत्ति ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह आधारित कंपनी के स्वामित्व में रहा, जिसे ग्लाडको प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया। बाद में इस संपत्ति का मालिकाना हक कॉन्टिनेंटल प्रशासनिक सेवा नाम से एक प्राइवेट कंपनी के पास है। लेकिन आधिकारिक तौर से माल्या की संपत्ति का मालिकाना हक अब किसके पास है इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


माल्या ने 21 अप्रैल 2016 को शपथ पत्र के जरिए बताया था कि विदेश में उसकी कुल 782 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से मात्र 36 करोड़ रुपये का उसने निवेश कर रखा है। इंग्लैंड में उसकी तीन संपत्ति हैं, जिनमें वो किसी तरह का हिस्सेदार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माल्या के पास ब्रिटेन में गाड़ियों का लंबा-चौड़ा काफिला है, जिसके रखरखाव पर हर महीने 14 लाख रुपये खर्च करता है। इसके अलावा उसके पास 165 फीट लंबी फोर्स इंडिया नाव है। वहीं गाडियों की लिस्ट में पोर्शे, रेंज रोवर, फेरारी, मिनी कूपर और बेंटले टर्बो शामिल है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के कंसोर्शियम ने भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की भारत में मौजूद संपत्तियों को बेचकर 963 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। माल्या पर बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग का आरोप है। एसबीआई के प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु ने कहा कि भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन के साथ मिलकर बकाया वसूली की कोशिशें तेज कर दी हैं।


बसु ने कहा कि ब्रिटेन के एक हाईकोर्ट ने ब्रिटिश प्रवर्तन अधिकारियों को लंदन में माल्या की संपत्तियों में तलाशी और जब्ती का आदेश दिया है। यह फैसला भारतीय बैंकों के भी पक्ष में है। इससे कर्ज का बड़ा हिस्सा वसूल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed