{"_id":"60730d448ebc3ed63c4bdb9d","slug":"who-is-mystery-man-zulfiqar-ali-and-what-had-he-said-to-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल तस्वीर: कौन है वह मिस्ट्री मैन? जिसने पीएम मोदी के कान में कही थी यह बात, जानिए उसकी कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायरल तस्वीर: कौन है वह मिस्ट्री मैन? जिसने पीएम मोदी के कान में कही थी यह बात, जानिए उसकी कहानी
Sun, 11 Apr 2021 08:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 11 Apr 2021 08:22 PM IST
सार
- टोपी पहने मुस्लिम युवक से बात कर रहे हैं पीएम मोदी
- सेल्फी लेने के लिए युवक ने पीएम से मांगी थी इजाजत
- वायरल तस्वीर पर मचा सियासी घमासान
विज्ञापन
पीएम मोदी से बात करता मुस्लिम युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह टोपी पहने एक मुस्लिम युवक के कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे हैं। इसे लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन अवैसी ने पीएम पर चुटकी ली थी। ओवैसी के तंज पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया था, लेकिन इस सबके बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर वह युवक कौन है? और उसने पीएम मोदी के कान में क्या कहा? और लोग उस मिस्ट्री मैन के बारे में जानने को क्यों हैं बेताब...
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 38 वर्षीय जुल्फिकार अली गार्डन रीच का रहने वाला है। जुल्फिकार अली भाजपा कार्यकर्ता है और दक्षिण कोलकाता में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष रहा है। बंगाल में चौथे चरण के मतदान में पार्टी ने उसे मेटियाब्रुज बूथ पर चुनाव ड्यूटी में लगाई थी।
विज्ञापन
40 सेकेंड का समय मेरे लिए खास
जुल्फिकार अली ने कहा कि 2 अप्रैल को सोनारपुर में पीएम मोदी की रैली थी। रैली खत्म होने के बाद पीएम हेलीपैड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मैंने उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का मन बनाया।सेल्फी लेने के लिए मैं पीएम मोदी की ओर बढ़ा और उनके कान में सेल्फी खिंचवाने की इच्छा जाहिर की, जिसपर पीएम तैयार हो गए। जुल्फिकार ने बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि पीएम से मिल पाऊंगा। मैंने उन्हें सलाम किया, फिर उन्होंने भी मुझे सैल्यूट किया। उसके बाद पीएम ने उनसे उनका नाम पूछा और कहा कि कुछ चाहिए। मैंने कहा कि मुझे कोई टिकट नहीं चाहिए, सिर्फ आपके साथ एक सेल्फी खिंचवाना चाहता हू। जुल्फिकार ने कहा कि पीएम के साथ बिताए वह 40 सेकेंड का वक्त मेरे लिए अविस्मरणीय है। इस पल को मैं कभी नहीं भूल सकता। लेकिन कुछ ही देर में मेरे पास बहुत सारे कॉल आने लगे। लोगों ने बताया कि पीएम के साथ आपकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जुल्फिकार ने कहा कि वह 6 साल से भाजपा से जुड़े हैं।
2014 में भाजपा के साथ जुड़ा
जुल्फिकार अली ने कहा कि तस्वीर वायरल होने के बाद परिवार के सदस्या और मित्र पूछते हैं कि आपने पीएम के कान में क्या बोला। अली के मुताबिक वह सेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहता था। लेकिन 10वीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी जिससे सपना पूरा नहीं हो सका। मैंने यह बात पीएम से नहीं बताई, मुझे लगता है कि मैंने एक मौका गंवा दिया। अली ने बताया कि वह पहले कांग्रेस का कार्यकर्ता था। लेकिन 2013 में किडरपोर में हरिमोहन घोष कॉलेज के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनपर गोली चलाई तो वह घबरा गए । अली ने हमले के दौरान कोलाकाता पुलिस के अधिकारी की ओर से किए गए बचाव का भी जिक्र किया। उसने कहा कि पुलिस अधिकारी तापस चौधरी नहीं होते तो मेरी जान चली जाती। उसके बाद मैंने तय किया कि कांग्रेस के साथ नहीं रहूंगा। अगले ही साल 2014 में मैंने भाजपा ज्वाइन कर ली।

ओवैसी पर भड़के अली
भाजपा कार्यकर्ता जुल्फिकार अली ने तस्वीर पर मचे सियासी बवाल पर भी खरी-खोटी सुनाई। अली ने विरोधी दल के नेता एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर मुस्लिमों को भटकाने का आरोप लगाया। जुल्फिकार अली ने कहा कि ओवैसी बेकार के मुद्दे को लेकर मुस्लिम युवकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।