{"_id":"574872564f1c1b423c69083b","slug":"who-fired-4th-bullet-on-gandhiji","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी को चौथी गोली गोडसे के अलावा किसने मारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गांधी को चौथी गोली गोडसे के अलावा किसने मारी?
सुरेन्द्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 28 May 2016 12:14 AM IST
सार
- अभिनव भारत के ट्रस्टी ने बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पूछा सवाल
- महात्मा गांधी हत्या की जांच के लिए नए सिरे से आयोग की मांग
विज्ञापन
महात्मा गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे के अलावा और किसने मारा था। यह सवाल करने वाले अभिनव भारत के ट्रस्टी डॉ. पंकज फडणीस ने हत्या के पीछे के षडयंत्र का पता लगाने के लिए नए सिरे से जांच आयोग बनाने की मांग को लेकर बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। डॉ. फडणीस ने याचिका में दावा गया है कि मामले की जांच करने वाला जेएल कपूर आयोग गांधी की हत्या की पीछे जुड़ी साजिश की ठीक तरह से जांच नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में अभियोजन पक्ष के दावों का हवाला देते हुए कहा गया है कि हत्यारे ने गांधी को तीन गोलियां मारी थी जबकि रिवाल्वर में सात गोलियां थी। चार गोलियां पुलिस ने रिवाल्वर से बरामद कर ली थी जबकि गांधी को चार गोलियां लगी थी। जिसके बाद 30 जनवरी 1948 को उनकी मौत हो गई थी। अपने दावे को लेकर याचिकाकर्ता ने कई मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है। इस पीआईएल पर 6 जून को मुख्य न्यायाधीश डीएच वाघेला की खंडपीठ के सामने सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि नया जांच आयोग यह पता लगाए कि चौथी गोली किसने चलाई थी। क्या नाथूराम गोडसे के अलावा भी किसी और ने गोली चलाई थी? इसकी जांच आवश्यक है। दूसरी तरफ महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने ट्वीट कर याचिकाकर्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को याचिकाकर्ता की दिमागी हालत का भी पता लगाने के आदेश देने चाहिए। गौरतलब है कि इस साल जनवरी महीने में डॉ. फडणीस ने केंद्रीय कानून मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि महात्मा गांधी की हत्या की दुबारा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
फडणीस के मुताबिक महात्मा गांधी की हत्या के मौके पर उपस्थित रायटर के पत्रकार केसी राय ने अपने दफ्तर में फोन कर बताया था कि महात्मा गांधी को चार गोलियां लगी थी। पुलिस ने गोडसे की एम-34 बरेटा इटालियन पिस्टल से चार गोलियां भी बरामद की थी जबकि उस पिस्टल में सात गोलियां आती हैं। गौरतलब है कि अभिनव भारत संगठन पर मालेगांव बम धमाकों की साजिश रचने का आरोप था। कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा और समीर कुलकर्णी जैसे लोगों का नाम भी इस गठन से जुड़ता रहा है। पुरोहित पर आरोप है कि उन्होंने बम धमाकों की साजिश के लिए 2006 में अभिनव भारत संगठन खड़ा किया।