{"_id":"6274edc5d4a0f9434b30bdb3","slug":"who-covid-19-death-estimates-are-based-on-modelling-has-no-scientific-basis-says-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ के आंकड़े गलत : 47 लाख मौतों की गणना का वैज्ञानिक आधार नहीं, विशेषज्ञ बोले- मॉडल सबूत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डब्ल्यूएचओ के आंकड़े गलत : 47 लाख मौतों की गणना का वैज्ञानिक आधार नहीं, विशेषज्ञ बोले- मॉडल सबूत नहीं
Fri, 06 May 2022 03:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 06 May 2022 03:13 PM IST
सार
एम्स के महामारी विशेषज्ञ डॉ. राय ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मॉडलिंग के आधार पर आंकड़े दिए हैं, इसमें महामारी के मूलभूत सिद्धांतों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
डॉ. संजय राय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा भारत में कोविड से 47 लाख मौतें होने के दावे को देश के कई विशेषज्ञों ने गलत बताया है। दिल्ली एम्स के महामारी विशेषज्ञ डॉ. संजय राय ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ के आंकड़े मॉडलिंग पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. राय ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मॉडलिंग के आधार पर आंकड़े दिए हैं, इसमें महामारी के मूलभूत सिद्धांतों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान अधिकांश अनुमान मॉडलिंग के आधार पर जारी किए गए और वे फेल हो गए। इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं था। डब्ल्यूएचओ का अनुमान भी सचाई से परे है।
विज्ञापन
एम्स के महामारी विशेषज्ञ डॉ राय ने शुक्रवार को एएनआई से चर्चा में कहा कि भारत सरकार के आंकड़े दूसरे देशों के आंकड़ों से ज्यादा बेहतर हैं। कोरोना के आंकड़े कम दिखाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
डॉ. राय ने कहा कि कई मौतें कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुईं और स्वास्थ्य सेवाओं के बंद होने के कारण भी अधिक मौतें हो सकती हैं। कई गंभीर रूप से बीमार मरीज थे, जो अस्पतालों तक नहीं पहुंच सके, लेकिन आप इन मौतों को कोविड-19 से हुई, यह साबित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यदि एक गंभीर रूप से बीमार कैंसर रोगी की महामारी के दौरान मृत्यु हो जाती है और वह कोविड-19 से संक्रमित हो जाता है, तो उसे कोविड मौतों की सूची में शामिल किया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को बीते दो महामारी वर्षों के दौरान दुनियाभर में हुई मौतों को लेकर एक बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत में 47.4 लाख से ज्यादा मौतों का अनुमान जताया गया है। यह चौंकाने वाला इसलिए है, क्योंकि सरकारी आंकड़ों से करीब 10 गुना ज्यादा है।