{"_id":"66616aa5bd0557fa9a0f90d7","slug":"which-right-time-is-the-opposition-waiting-for-will-the-nda-government-not-be-able-to-complete-five-years-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA Bloc: कौन से 'उचित वक्त' का इंतजार कर रहा है विपक्ष, क्या पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी एनडीए सरकार?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
INDIA Bloc: कौन से 'उचित वक्त' का इंतजार कर रहा है विपक्ष, क्या पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी एनडीए सरकार?
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
INDIA
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के दौरान तय हुआ कि वह विपक्ष में बैठेंगे और 'उचित समय' का इंतजार करेंगे। सियासी गलियारों इस वक्त सबसे ज्यादा मायने बात के तलाशे जा रहे हैं कि आखिर विपक्ष की ओर से कहे गए 'उचित समय' का क्या मतलब है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो विपक्ष की ओर से किए गए इशारों के बहुत बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। कहा तो यह तक जा रहा है कि अगर एनडीए की 2024 वाली सरकार 2019 की तरह फैसले लेती है, तो विपक्ष उसे कमजोर करने की हर संभव कोशिश करेगा। यही नहीं सियासी गलियारों में चर्चा है, इस बात की भी सबसे ज्यादा हो रही है कि क्या गठबंधन की बनने वाली है, एनडीए की सरकार पांच साल का अपना पूरा वक्त कर पाएगी या नहीं।
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तमाम तरह के सियासी झंझावातों के बीच तय हो गया कि INDIA गठबंधन अब विपक्ष में बैठेगा। इसके साथ ही केंद्र में नरेंद्र मोदी की एक बार फिर से सरकार बनेगी और वह प्रधानमंत्री बनेंगे। इस नतीजे के बीच महत्वपूर्ण बात यह रही कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार को नहीं चाहती है और इसलिए INDIA गठबंधन द्वारा जनता की इच्छा को साकार करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विपक्ष का यह बयान तमाम सवाल छोड़ गया कि ‘हम उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। राजनीतिक जानकार अरुण शर्मा कहते हैं कि इसका मतलब है कि विपक्ष अब केंद्र सरकार को ऐसी कोई भी फैसला नहीं लेने देगा, जिसे पिछली लोकसभा में कम संख्या बल के कारण तमाम कोशिशों के बावजूद भी सरेंडर करना पड़ता था। वह बताते हैं कि गठबंधन की सरकार में कोई भी एक दल बड़ा फैसला नहीं ले सकता। क्योंकि पिछली सरकार में भारतीय जनता पार्टी के पास पर्याप्त नंबर थे, इसलिए बड़े फैसले भी लिए गए। विपक्ष इस बार भारतीय जनता पार्टी की इसी कमजोर नस को अपनी बड़ी ताकत बनाने की फिराक में है।
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक जानकार बीएस राव बताते हैं कि इस बात को बिल्कुल कमतर नहीं आंकना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के साथ वाले कई दल पहले यूपीए के भी सहयोगी थे। क्योंकि अब यूपीए खत्म होकर INDIA हो गया है और उसमें अभी भी महागठबंधन के कई दल शामिल हैं। इन दलों के बड़े नेताओं की न सिर्फ तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मजबूत संबंध हैं, बल्कि कई मामलों में विचारधारा के आधार पर एनडीए की तुलना में सीबी नायडू विपक्षी दलों के करीब भी बताए जाते हैं।
राव कहते हैं कि चंद्रबाबू नायडू की जितनी निकटता एनसीपी के शरद पवार से है, उतनी ही निकटता समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से है। विपक्षी दल इसको अपनी ताकत मान रहा है। हालांकि वह बताते हैं कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे को लेकर राज्य की जनता अभी भी कांग्रेस से नाराज है। ऐसी दशा में टीडीपी का कांग्रेस वाले गठबंधन में जाने का सवाल ही नहीं उठता था। लेकिन विपक्ष के गठबंधन में अन्य राजनीतिक दलों की टीडीपी से निकटता और और विचारधारा में कुछ हद तक की समानताएं इस बयान को मजबूती देती है कि आने वाले वक्त में देश की सियासत कई और करवट बदल सकती है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं इस बात की खूब हो रही हैं कि विपक्ष के आखिर 'उचित समय' के अल्टीमेटम के मायने क्या हैं। विपक्षी दलों के साथ जुड़े एक पार्टी के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी एक्सट्रीम लेवल पर जाकर हिंदुत्व की राजनीति करती रही है, उस पर उनके गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल इस बार अंकुश लगा सकते हैं। उनका दावा है कि गठबंधन की अहम घटक दल टीडीपी अल्पसंख्यकों खासकर मुसलमानो को लेकर भारतीय जनता पार्टी से अलग राय रखती है। ऐसे में एनडीए की सरकार में लिए जाने वाले उन फैसलों पर टकराव की स्थिति आ सकती है, जो भाजपा के मुख्य एजेंडे में शामिल हैं।
राजनीतिक जानकार चंद्रप्रकाश त्रिपाठी कहते हैं कि जिस 'उचित समय' की बात विपक्ष ने सही है, वह ऐसे ही क्षण हो सकते हैं। यानी कि बड़े फैसलों के वक्त गठबंधन के प्रमुख राजनैतिक दलों पर विपक्ष की मजबूत नजर रहेगी। त्रिपाठी कहते हैं कि यह भी सच है कि चंद्रबाबू नायडू की जितनी निकटता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है, उतनी ही निकटता INDIA के नेताओं से भी है। इसको ही विपक्ष के नेता अपनी मजबूती के तौर पर देख रहे हैं।