फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When PM Narendra Modi left for Nowshera jammu kashmir minimal security arrangements and no traffic restrictions were in place on the route in Delhi

वीडियो: दिल्ली की सड़कों पर सुबह-सुबह आम आदमी की तरह निकले पीएम मोदी, नहीं रोका गया ट्रैफिक

Thu, 04 Nov 2021 11:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 11:40 AM IST
सार

आज सुबह जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के लिए रवाना हुए तो दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के बेहद कम इंतजाम किए गए थे और इस दौरान ट्रैफिक भी नहीं रोका गया।

विज्ञापन
When PM Narendra Modi left for Nowshera jammu kashmir minimal security arrangements and no traffic restrictions were in place on the route in Delhi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

आज सुबह जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के लिए रवाना हुए तो दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के बेहद कम इंतजाम किए गए थे और इस दौरान ट्रैफिक भी नहीं रोका गया। पीएम मोदी का काफिला ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ रहा था। पीएम मोदी के काफिले की वजह से लोगों को दिक्कत न हो इस बात का ख्याल रखा गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा पहुंच गए हैं। यहां वे आज शाम जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं नौशेरा पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने ड्यूटी के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

बता दें कि जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन




2020 में लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ मनाई थी दिवाली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी साथ थे।

पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई
दिवाली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

पीएम बनने के बाद जवानों के साथ ही मनाते हैं दिवाली

  • साल 2014- पहली बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2014 को सियाचिन में दिवाली मनाई थी।
  • साल 2015- 11 नवंबर 2015 के दौरान पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • साल 2016- 30 अक्टूबर 2016 को उन्होंने हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाई थी।
  • साल 2017- 18 अक्टूबर 2017 को उन्होंने जम्मू कश्मीर के गुरेज में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
  • साल 2018- 7 नवंबर 2018 को पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
  • साल 2019-पीएम मोदी ने 27 अक्टूबर 2019 को एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी 
  • साल 2020- पीएम मोदी ने जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed