जब पूर्व पीएम देवेगौड़ा बोले- मैं था एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार संजय बारू की फिल्म एक्सिडेंट प्राइमिनिस्टर के ट्रेलर आने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस भाजपा जहां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं इसीबीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने खुद को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कह दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही थे। अगले महीने आने वाली फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच देवेगौड़ा ने कहा, 'असल में मुझे नहीं पता कि किसने और क्यों इसकी इजाजत दी। यह कोई 3-4 महीने पहले शुरू हुई। मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता। मैं खुद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर था।'
खुद पर हास्यास्पद टिप्पणी कर देवेगौड़ा ने नई बहस को जन्म दे दिया है। बता दें कि 1996 के आम चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था, तब गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा मोर्चा ने सरकार बनाई थी जिसने देवेगौड़ा को पीएम पद के लिए चुना गया था। जब देवेगौड़ा का प्रधानमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई तब वह खुद भी इसपर विश्वास नहीं कर पाए थे। बता दें कि गौड़ा11 महीनों के लिए प्रधानमंत्री रहे थे। इस बीच भाजपा ने देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी को एक्सीडेंटल सीएम करार दिया है।
बता दें कि एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर में मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे अनुपम खेर की सांसद पत्नी किरण खेर ने कहा कि मनमोहन जी एक्सीडेंटल ही नहीं, साइलेंट प्राइम मिनिस्टिर भी थे। वे बहुत कुछ करना चाहते थे, लेकिन उनको करने नहीं दिया गया। इसलिए यदि कांग्रेस और राहुल गांधी में दम है तो वे टिकट लेकर इस फिल्म को देखने जाएं। सच्चाई देखने की हिम्मत तो रखे। चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट रखते हुए आगामी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टिर’ पर यह बात शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में जिम उद्घाटन पर पहुंचीं सांसद किरण खेर ने कही।