{"_id":"5ba3396e867a557ed571781b","slug":"when-doctors-did-a-broken-vertebra-poisonous-snake-mri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब डॉक्टरों ने टूटी रीढ़ वाले जहरीले सांप का किया एमआरआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जब डॉक्टरों ने टूटी रीढ़ वाले जहरीले सांप का किया एमआरआई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Snake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या हो जब आपको पता चले कि सांप इसलिए रेंग नहीं सकता है क्योंकि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उसे किसी ने डंडे से इतना मारा कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह रेंगने लायक नहीं रहा। मुंबई में इस सांप का ईलाज चल रहा है। इस सांप को रेंगने लायक बनाने के लिए मुंबई के डॉक्टर इलाज में जुट गए हैं । सांप का एमआरआई किया जा रहा है। हरे रंग के बैम्बू पिट वाइपर (जहरीले) सांप को मुंबई के दहिसर से बचाया गया है।
विज्ञापन
इस सांप का इलाज कर रही पशु चिकित्सक डॉ. दीपा कात्याल ने बताया कि, सांप के शुरुआती एक्स-रे से ज्यादा कुछ साफ नहीं हो पाया है। इसलिए अब इसका एमआरआई किया गया है।' बताया जा रहा है कि सांप मुंबई कि सोसायटी में पहुंच गया था और वहां के लोगों ने डर से उसे इतना मारा कि उसकी रीढ की हड्डी टूट गई। सांप को पकड़ने का वाले अनिल कुबाल ने बताया कि इस जहरीले सांप के एक रिहायशी इलाके में घुसने की जानकारी एक स्थानीय सांप पकड़ने वाले वैभव पाटिल को मिली। जब हमने पाया कि वह रेंगने में असक्षम है तो इसे पशु चिकित्सक के पास ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि सांप की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, मगर एमआरआई के बाद में पता चला कि असल में उसकी रीढ़ की हड्डी मुड़ गई है।
विज्ञापन
इस सांप के इलाज में कई डॉक्टर जुटे हुए हैं। अपनी तरह के अलग मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर न केवल डरे हुए हैं बल्कि रोमांचित भी हैं। सांप का एमआरआई करने वाले रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि थापर ने बताया कि कैसे यह सांप उनके लिए एक अनोखा मरीज है। 'एक सांप का बतौर मरीज हमारे क्लिनिक आना पहले हमें डरा गया लेकिन बाद में हमें रोमांचित कर गया। भरी बात थी। हमने आज तक इंसानों का ही स्कैन किया है। यह पहली बार था कि हमने किसी सांप का स्कैन किया।'
विज्ञापन
दीपा के साथ ही इस सांप का इलाज कर रहीं डॉ. त्रिशा डिसूजा ने कहा बताया कि इससे पहले सांप के दर्द को कम करने के लिए उसे लेजर ट्रीटमेंट और पेन किलर्स भी दिए गए थे। उन्होंने कहा, 'उसे ट्यूब के जरिए खाना खिलाया जा रहा है। उसकी हालत अब काफी बेहतर है। उसकी बॉडी के निचले हिस्से में हरकत होना शुरू हो गई है।'