फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When CJI Dipak Mishra said- Did a lover become drunk due to the movie Devdas

जब चीफ जस्टिस ने कहा- फिल्म देवदास के कारण क्या कोई प्रेमी शराबी बना

Mon, 23 Apr 2018 09:07 PM IST
ब्यूरो, नई दिल्ली
ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
When CJI Dipak Mishra said- Did a lover become drunk due to the movie Devdas
dipak mishra
फिल्म ‘पद्मावत’ से जौहर के दृश्य हटाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता स्वामी अग्निवेश से कहा कि वह राई का पहाड़ न बनाएं। कोर्ट के गंभीर माहौल में हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद भी हुआ। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन विभाग (सीबीएफसी) ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। ऐसे में कोई अपराध नहीं बनता। अग्निवेश का कहना था कि फिल्म में जौहर का महिमामंडन किया गया है, लिहाजा इस दृश्य को फिल्म से हटा दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


शरद चंद्र के उपन्यास ‘देवदास’ का जिक्र करते हुए चीफ जस्टिस ने स्वामी अग्निवेश के वकील से कहा, ‘आप उपन्यास पढ़िये और इस पर बनी फिल्म देखिये। फिल्म में देवदास की भूमिका अदा करने वाले दिलीप कुमार अपने प्यार में असफल रहे और वह शराबी बन गए। लेखक ने शराबी होने को कभी सही नहीं ठहराया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ जस्टिस ने वकील से कहा, फिल्म देवदास के कारण क्या कोई प्रेमी शराबी बना?’ इस पर वकील ने कहा, उनके कुछ मित्र शराबी बन गए। इस पर पीठ के सदस्य न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर ने हल्के अंदाज में कहा, ‘सर, आप गलत संगत में हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed