{"_id":"59fc36e14f1c1b6f548bab48","slug":"whatsapp-services-reportedly-non-functional-in-many-parts-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-विदेश के कई हिस्सों में अचानक बंद हो गई Whatsapp की सेवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश-विदेश के कई हिस्सों में अचानक बंद हो गई Whatsapp की सेवा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Fri, 03 Nov 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप्प
- फोटो : SELF
शुक्रवार को दोपहर अचानक सोशल मीडिया ऐप व्हाट्सएप देश और विदेश के कई हिस्सों में बंद हो गया। अचानक कई लोगों ने महसूस किया कि उनकी बातचीत बीच में ही रह गई और वे व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेज नहीं पा रहे हैं। ऐप से न तो कॉल हो रही है और न ही मैसेज ही आ जा रहा है।
विज्ञापन
भारत में करीब एक बजे देश भर के अधिकांश हिस्से में व्हाट्सएप करीब करीब ठप होने की खबर आने लगी हालांकि कुछ देर बाद सर्विस शुरू हो गई, लेकिन वो भी देश के कुछ ही हिस्सों में।
विज्ञापन
पढ़ें- WhatsApp में आया भेजे हुए मैसेज वापस लेने का फीचर, ऐसे करें यूज
विज्ञापन
सर्वर डाउन होने से लोगों ने एकदूसरे से पूछना शुरू किया तो पता चला कि देश के अधिकांश हिस्से में व्हाट्सएप नहीं चल रहा है। लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। किसी ने कहा तकनीक धोखा देने के लिए ही बनी है तो किसी ने कहा कि मुफ्त में कबतक इस्तेमाल करोगे।
वहीं सोशल कमेंट्स को मॉनिटर करने वाली वेबसाइट DownDetector के मुताबिक इसकी सबसे ज्यादा शिकायतें यूरोप और एशिया के देशों से सामने आई। यही नहीं यूएस और अफ्रीकी देशों में भी कई यूजर्स ने ऐसी ही समस्या के बारे में बताया।
#FLASH: Whatsapp services reportedly non-functional at present in many parts of India. pic.twitter.com/BQsNaHxmcU
— ANI (@ANI) November 3, 2017