{"_id":"606d05309454690e0e13722d","slug":"whatsapp-owner-mark-zuckerberg-using-signal-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजता का सवाल: व्हाट्सएप के मालिक चला रहे ‘सिग्नल’ एप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निजता का सवाल: व्हाट्सएप के मालिक चला रहे ‘सिग्नल’ एप
Wed, 07 Apr 2021 06:34 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 07 Apr 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- फेसबुक के लीक हुए यूजर्स के डाटा में जुकरबर्ग का डाटा भी था शामिल
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मार्क जुकरबर्ग (फाइल फोटो)
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
150 करोड़ लोगों द्वारा संदेश, फोटो-वीडियो आदि शेयर करने के उपयोग हो रहे मैसेंजर एप व्हाट्सएप के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी प्रतिद्वंदी सिग्नल का उपयोग कर रहे हैं। यह खुलासा फेसबुक के 53 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा लीक होने के बाद एक साइबर सुरक्षा अध्ययनकर्ता ने किया है।
अध्ययनकर्ता डेव वॉकर ने पाया कि लीक हुए निजी डाटा में जुकरबर्ग की जानकारियां भी सार्वजनिक हो गई हैं। इसमें उनका फोन नंबर, पता, लोकेशन, जन्मतिथि, शादी की जानकारी, फेसबुक आईडी आदि शामिल हैं। डेव ने जुकरबर्ग का फोन नंबर अपने फोन के कॉन्टेक्ट्स में सेव किया और सिग्नल एप पर जुकरबर्ग को तलाशा। वे नजर आ गए।
डेव के अनुसार ऐसा लगता है कि जुकरबर्ग भी अपनी निजता सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसीलिए सबसे बड़े प्रतिद्वंदी सिग्नल एप का उपयोग कर रहे हैं। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए।
नई नीति के बाद परेशानी में व्हाट्सएप
व्हाट्सएप की नई निजता नीति से बड़ी संख्या में यूजर्स नाराज हैं और ऐसे समय में जब व्हाट्सएप को सिग्नल व टेलिग्राम जैसे मैसेंजर एप चुनौती दे रहे हैं, जुकरबर्ग का सिग्नल का उपयोग उनकी कंपनी को नुकसान कर सकता है। उनकी कंपनी निजता हनन के लिए सिग्नल व टेलिग्राम की आलोचना करती रही है।