फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whatsapp group admin using abusive language against atal bihari vajpayee arrest

व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ कहा अपशब्द, गिरफ्तार

Mon, 20 Aug 2018 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दनकौर
अमर उजाला ब्यूरो, दनकौर Updated Mon, 20 Aug 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp group admin using abusive language against atal bihari vajpayee arrest

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने पर एक व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन हितेश कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हितेश कांग्रेस की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहा है। आरोप है कि उसने व्हाट्सएप ग्रुप के डीपी पर अटल बिहारी वाजपेयी का फोटो लगाने की सलाह देनेे पर अपशब्द का इस्तेमाल किया था।  

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के दनकौर का है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली ने बताया कि आरोपी हितेश कौशिक ने कस्बे के लोगों को शामिल करके एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। वह ग्रुप का एडमिन भी है। शनिवार को ग्रुप के एक सदस्य ने एडमिन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का फोटो डीपी पर लगाने के लिए मैसेज भेजा था। इस पर हितेश कौशिक ने अपशब्द ग्रुप पर लिख दिया।
विज्ञापन


शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं में मामले की जानकारी होने पर रोष व्याप्त हो गया था और उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed