फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WhatsApp banned over 2.6 million accounts in the month of September

WhatsApp Ban: सितंबर में देश में 26 लाख से ज्यादा अकाउंट हुए बैन, व्हाट्सएप ने मासिक रिपोर्ट में दी जानकारी

Wed, 02 Nov 2022 02:33 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Nov 2022 02:33 AM IST
सार

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने सितंबर 2022 के महीने की रिपोर्ट पब्लिश की है। इस यूजर-सेफ्टी रिपोर्ट में मिली शिकायतों और व्हाट्सएप की ओर से की गई कार्रवाई की डीटेल है। साथ ही, इसमें हमारे प्लेटफॉर्म पर गलत उपयोग से निपटने के लिए कंपनी की ओर से उठाए गए कदम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
WhatsApp banned over 2.6 million accounts in the month of September
व्हाट्सएप - फोटो : ANI

विस्तार

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने सितंबर में भारत में 26.85 लाख से अधिक अकाउंट्स पर रोक लगाई है। इनमें से 8.72 लाख अकाउंट्स पर उपयोगकर्ताओं से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई। व्हाट्सएप ने मंगलवार को मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इससे पहले कंपनी ने अगस्त में 23.28 लाख से अधिक अकाउंट पर रोक लगाई थी। सितंबर में प्रतिबंधित खातों की संख्या अगस्त की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि एक सितंबर, 2022 से 30 सितंबर, 2022 के बीच 26,85,000 खातों पर रोक लगाई गई। इनमें से 8,72,000 खातों पर यूजर्स से कोई शिकायत मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई। इंटरनेट को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की सरकार की इच्छा के जवाब में कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि "आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने सितंबर 2022 के महीने की रिपोर्ट पब्लिश की है। इस यूजर-सेफ्टी रिपोर्ट में मिली शिकायतों और व्हाट्सएप की ओर से की गई कार्रवाई की डीटेल है। साथ ही, इसमें हमारे प्लेटफॉर्म पर गलत उपयोग से निपटने के लिए कंपनी की ओर से उठाए गए कदम भी शामिल हैं।"
विज्ञापन


प्रवक्ता ने आगे कहा कि "व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच अपशब्द को रोकने में इंडस्ट्री का लीडर है। पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने प्लेटफॉर्म पर अपने यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य टेक्नोलॉजी, डाटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों और प्रक्रियाओं में लगातार निवेश किया है।" अपग्रेड आईटी नियम 2021 के तहत, प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिनके पांच मिलियन (50 लाख) से अधिक यूजर्स हैं, उन्हें मासिक अनुपालन रिपोर्ट (Monthly Compliance Report) पब्लिश करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड के लिए, सरकार ने 28 अक्तूबर को संशोधित सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को अधिसूचित किया है, जिसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए अपीलीय पैनल स्थापित किए जाएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायतों के समाधान के लिए तीन महीने में सरकार द्वारा नियुक्त अपीलीय समिति का गठन किया जाएगा।

क्यों बैन किए गए अकाउंट्स
नए और सख्त सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंचों को हर माह अपनी अनुपालन रिपोर्ट जारी करनी होती है। इसमें प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई के विवरण का उल्लेख करना भी जरूरी होता है। व्हाट्सएप की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को सितंबर में 666 शिकायतें मिलीं लेकिन 23 के खिलाफ ही कार्रवाई की गई।

किसी यूजर द्वारा अभद्रता करने पर कर सकते हैं रिपोर्ट
अगर किसी ने आपके साथ अभद्रता की है तो आप उसके अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं। कुछ मौकों पर यूजर्स को बतौर सबूत स्क्रीनशॉट भी शेयर करना पड़ता है। इसके अलावा आप किसी यूजर को आसानी से वॉट्सऐप पर ब्लॉक भी कर सकते हैं। जब आप किसी यूजर को प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक और रिपोर्ट करते हैं, तो वॉट्सऐप आपके चैट के आखिरी पांच मैसेज मांगता है। वहीं, अगर आप किसी यूजर को ब्लॉक नहीं सिर्फ रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो सेंडर के मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करें और फिर तीन डॉट पर क्लिक करें। इस तरह से आपको रिपोर्ट का ऑप्शन मिल जाएगा।


अकाउंट पर क्यों लगाया जाता है प्रतिबंध?
बता दें कि व्हाट्सएप अकाउंट पर प्रतिबंध तभी लगाया जाता है जब यूजर नियमों और शर्तों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है। इसमें स्पैम और बॉट शामिल हैं। हालांकि, कुछ खातों को उनके स्वचालित सिस्टम से गलती से भी फ्लैग कर दिया जाता है। इसलिए, अगर आपको लगता है कि एप की शर्तों का उल्लंघन किए बिना आपके व्हाट्सएप अकाउंट को प्रतिबंधित या निलंबित कर दिया गया है, तो आप प्रतिबंध को रद्द करने की अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed