फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What next? Here’s how India can respond to the Uri terror attack

पाकिस्तान को ऐसे सबक सिखा सकता है भारत, ये रहे 5 विकल्प

Mon, 19 Sep 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
 What next? Here’s how India can respond to the Uri terror attack
उड़ी आतंकी हमला - फोटो : PTI
पठानकोट एयरबेस के बाद अब जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आर्मी बेस पर हुए हमले से भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद तल्ख हो हो गए हैं। नई दिल्ली पर हर तरफ से दबाव है कि वह इस हमले का सख्ती से जवाब दे। कश्मीर और बलूचिस्तान पर दोनों देशों के बीच बयानबाजी के दौर के बाद आज जो हालात बने हैं, उस पर अब कई राजनेता भी चाहते हैं कि भारत को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देना ही चाहिए। ऐसे में अब सवाल है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत के पास क्या-क्या विकल्प हैं...
विज्ञापन


1- आतंकी कैंपों पर हमला
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के कई कैंप संचालित हो रहे हैं। भारत के खिलाफ हमलों को अंजाम देने में पाकिस्तानी सेना भी इन आतंकियों की मदद करती है। भारत के पास विकल्प है कि वह पीओके में इन आतंकी कैंपों पर हमला करे। लेकिन इससे परमाणु ताकत पाकिस्तान के साथ युद्ध छिड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

 

2- म्यांमार ऑपरेशन जैसा कदम

 What next? Here’s how India can respond to the Uri terror attack
uri - फोटो : PTI
जून 2015 में मणिपुर में सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में सेना के 18 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने म्यांमार में सीमावर्ती इलाकों में आतंकियों पर सीधा हमला बोला और  इन कैंपों को निष्क्रिय किया गया। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ भी इस विकल्प पर विचार किया गया था लेकिन इसे अंजाम नहीं दिया गया। हालांकि पाकिस्तान और म्यांमार के आतंकवाद को लेकर स्टैंड में भी फर्क है।
 

3- ऑपरेशन पराक्रम -2 

 What next? Here’s how India can respond to the Uri terror attack
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के समय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सीमा पर चप्पे-चप्पे पर सेना  लगा दी थी। इसे ऑपरेशन पराक्रम नाम दिया गया था। नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को घटा दिया गया था, पाकिस्तानी फ्लाइट्स के लिए भारत के आसमान से गुजरने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इस्लामाबाद में भारत के हाई कमिश्नर को वापस बुला लिया गया था। इसी तरह के फैसले भारत अब भी ले सकता है।  

 
विज्ञापन

4- डिप्लोमेसी

 What next? Here’s how India can respond to the Uri terror attack
Narendra Modi - फोटो : file photo
पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को राज्य के हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है। कूटनीतिक मोर्चों पर भारत भी दशकों से पाकिस्तान को विश्व बिरादरी के सामने बेइज्जत करता रहा है। अब जब आतंकवाद वैश्विक खतरा बन चुका है तो भारत नए सिरे से पाकिस्तान के खिलाफ वैश्विक घेरेबंदी कर सकता है।  

 

5- द्विपक्षीय वार्ता और सेना से बात

 What next? Here’s how India can respond to the Uri terror attack
india pakistan - फोटो : file photo
भारत एक अलग तरह का कदम उठाते हुए पाकिस्तान के नागरिक समाज के साथ वार्ता कर सकता है। हालांकि यह नई दिल्ली के स्टैंड के खिलाफ जाएगा जो आतंकवाद और संवाद, साथ-साथ नहीं चलने की बात कहता रहा है।  भारत पाकिस्तानी आर्मी से साथ बैक चैनल से वार्ता कर सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सेना सरकार से भी ताकतवर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed