इस तस्वीर के सस्पेंस ने लोगों को किया हैरान, पहली बार में आप भी नहीं पकड़ पाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्यजीवों की तस्वीरें आमतौर पर लोगों को काफी प्रभावित करती हैं, लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आते हैं जब ये तस्वीरें आश्चर्यचकित कर देती हैं। कई बार तो इन तस्वीरों में जानवरों को खोजना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की गई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल इस तस्वीर में एक ऐसा जानवर है, जिसे खोजने में लोगों को काफी समय लग जा रहा है। ऐसे में हर कोई अपना-अपना दावा कर रहा है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश बिश्नोई ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक शिकारी और उसके शिकार दोनों को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में पहली चीज है एक हिरण जिसे आप आसानी से देख सकते हैं। लेकिन इस तस्वीर में शिकारी जानवर को तलाश कर पाना थोड़ा मुश्किल है।
बिश्नोई ने ट्विटर पर लोगों को शिकारी जानवर के बारे में बताने के लिए कहा। उन्होंने इसे खोजने की यूजर्स को चुनौती दी।
इस तस्वीर में हर कोई अपना-अपना अंदाज लगा रहा है। हालांकि, हम सस्पेंस को खत्म करते हुए आपको उस शिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस तस्वीर में कैद है।
दरअसल इस तस्वीर में ऊपर बाईं ओर,घास के पीछे, शिकारी जानवर छुपा है। देखा आपने? हो गए न हैरान?