फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   what is cold play in hindi concert india ticketing issues mumbai explainer news in hindi

Coldplay: क्या है कोल्डप्ले? जिसके टिकट के लिए भारत में हो रही मारामारी, समझें कॉन्सर्ट में क्या और कैसे होगा

Fri, 27 Sep 2024 03:23 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 27 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

Coldplay Concert India: ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने भारत में अपने कार्यक्रम की घोषणा की है। कोल्डप्ले 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स' से तहत वर्ल्ड टूर कर रहा है जिसमें तीन शो मुंबई में भी हैं। शो होने से पहले ही इसके टिकट पर विवाद हो रहा है। कॉन्सर्ट से जुड़े बड़े पैमाने पर टिकट घोटाले का आरोप लगा है जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
what is cold play in hindi concert india ticketing issues mumbai explainer news in hindi
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ब्रिटेन का मशहूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' इन दिनों भारत में चर्चा में बना हुआ है। अगले साल जनवरी में मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट होना है। पिछले दिनों इसी कार्यक्रम के लिए बुकिंग शुरु की गई थी। कॉन्सर्ट की बुकिंग हो पाती कि इससे पहले टिकटिंग सिस्टम क्रैश हो गया। दोबारा जब कॉन्सर्ट की बुकिंग शुरू हुई तो चंद मिनटों में ही सभी टिकट बिक गए। जिन्हें टिकट नहीं मिला, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया जिनमें कुछ सेलिब्रिटी भी शामिल थे।
विज्ञापन


रॉक बैंड का कार्यक्रम भले ही अगले साल है लेकिन पॉप म्यूजिक के चाहने वालों में इसका अभी से ही जबरदस्त उत्साह है। यही कारण है कि कार्यक्रम के टिकट कुछ ही मिनट में बिक गए और आयोजन स्थल के पास के होटलों का किराया आसमान छूने लगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आइये जानते हैं कि आखिर क्या है कोल्डप्ले जिसकी भारत में चर्चा हो रही है? इसका कॉन्सर्ट कब और कहां होना है? कार्यक्रम के टिकट को लेकर क्या हुआ है? शो कैसा होगा? होटलों की क्या स्थिति है?

what is cold play in hindi concert india ticketing issues mumbai explainer news in hindi
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : AMAR UJALA
कोल्डप्ले क्या है जिसकी भारत में चर्चा हो रही है?
कोल्डप्ले एक ब्रिटिश रॉक बैंड है जिसकी शुरुआत साल 1996 में लंदन में हुई थी। रॉक ग्रुप की शुरुआत यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में ओरिएंटेशन वीक में हुई थी। यहीं पर फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन की मुलाकात जॉनी बकलैंड से हुई और दोनों ने मिलकर एक ग्रुप बनाना शुरू किया। एक साल बाद साथी छात्र गाइ बेरीमैन के जुड़ने से ग्रुप तीन लोगों का हो गया और तीनों ने 'पेक्टोरलज' और 'स्टारफिश' नामों से साइड प्रोजेक्ट किए। बाद में ही ड्रम पर विल चैंपियन के जुड़ने से ग्रुप 'कोल्डप्ले' बन गया। उन्होंने यह नाम एक अन्य साथी छात्र टिम क्रॉम्पटन से लिया।

ग्रुप ने 1996 से 1998 तक साथ में म्यूजिक बजाना शुरू किया। 2000 में बैंड का एल्बम 'येलो' खूब प्रसिद्ध हुआ और इसे ब्रिटिश एल्बम ऑफ द ईयर के लिए ब्रिट अवार्ड, बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड और मर्करी अवार्ड मिला। साल 2002 में आए बैंड के दूसरे एल्बम 'ए रश ऑफ ब्लड टू द हेड' ने भी खूब प्रसिद्धि बटोरी और इस बार फिर रिकॉर्ड ऑफ द ईयर के लिए ग्रैमी अवार्ड जीता। 2005 में आए बैंड के तीसरे एल्बम 'X&Y' और 2008 में आए चौथे एल्बम 'विवा ला विडा या डेथ एंड ऑल हिज फ्रेंड्स' क्रमशः 2005 और 2008 में दुनिया भर में साल के सबसे अधिक बिकने वाले एल्बम बन गए। ये दोनों एल्बम 30 से अधिक देशों में चार्ट में शीर्ष पर रहे। 'विवा ला विडा' ने बेस्ट रॉक एल्बम के लिए ग्रैमी अवार्ड भी जीता। तब से कोल्डप्ले ने बाद कई मशहूर एल्बम जारी किए और प्रसिद्धि कमाई। हर एल्बम ने एक अनूठी थीम प्रस्तुत की और बैंड के ओरिजिनल परफॉर्मेंस की लिस्ट में नए म्यूजिक स्टाइल को जोड़ा। बैंड लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है। 



दुनिया भर में 10 करोड़ एल्बम बिकने के साथ कोल्डप्ले 21वीं सदी का सबसे सफल बैंड बना हुआ है। ये अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक है। वे इतिहास में छठे सबसे ज्यादा पुरस्कार पाने वाले ग्रुप भी हैं। बैंड के नाम इसके अलावा भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं। 

what is cold play in hindi concert india ticketing issues mumbai explainer news in hindi
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : AMAR UJALA
कोल्डप्ले की अभी भारत में चर्चा क्यों हो रही है?
हाल ही में मशहूर बैंड ने भारत में अपने कार्यक्रम की घोषणा की। यह कार्यक्रम 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। कोल्डप्ले दुनिया भर में चर्चित हुए 'म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स' से तहत वर्ल्ड टूर कर रहा है जिसमें तीन शो मायानगरी मुंबई में रखे हैं। पहले कोल्डप्ले के अपने मुंबई शेड्यूल में दो ही शो रखे थे लेकिन लोगों में इसकी बढ़ती दीवानगी के कारण तीसरा शो भी जोड़ा गया। बैंड ने 18 और 19 जनवरी 2025 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम की नई तारीख 21 जनवरी, 2025 घोषित की। 

what is cold play in hindi concert india ticketing issues mumbai explainer news in hindi
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplayindia.in
टिकट को लेकर क्या हुआ है?
करीब आठ साल बाद कोल्डप्ले की वापसी को लेकर भारत में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बैंड ने आखिरी बार भारत में 2016 में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में प्रस्तुति दी थी। 18 और 19 जनवरी के शो की के टिकटों की बिक्री बीते 22 सितंबर को दोपहर में शुरू हुई, तो वेबसाइट और एप पर सात लाख से अधिक दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे चंद मिनटों में सिस्टम क्रैश हो गया।

प्रशंसकों ने अपनी निराशा का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें कई लोगों ने काफी इंतजार और एरर मैसेज मिलने की जानकारी दी। बुकमायशो ने लगभग 20 मिनट के बाद सिस्टम को बहाल किया, लेकिन उस समय तक 'शो बिक चुके हैं' की जानकारी मिली। बुकमायशो कोल्डप्ले के म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर है। 

बैंड दर्शकों की मांग को देखते हुए अपने मुंबई शेड्यूल में तीसरा शो भी जोड़ा। इस अतिरिक्त कॉन्सर्ट के टिकट रविवार दोपहर 2 बजे पर लाइव हुए जो एक बार फिर चंद मिनटों में बिक गए। सभी शो में हर यूजर अधिकतम चार ही टिकट खरीद सकते थे। शो के एक टिकट की न्यूनतम कीमत 2500 रुपये रखी गई। हालांकि, कोल्डप्ले की टिकटों की कीमतें जहां 10 लाख रुपये तक पहुंच गईं। वहीं विशेष जरूरतों वाले सभी ग्राहकों को 6,450 रुपये प्रति टिकट की दर से फ्लोर टिकट दिए गए। इस शो के लिए कोई प्री-सेल नहीं रखी गई। शो से लगभग एक सप्ताह पहले दर्शकों के टिकट उनके घर पहुंचा दिए जाएंगे, टिकटों को न भूलने की सलाह दी गई है क्योंकि इन्हें बदला नहीं जाएगा।

टिकट को लेकर विवाद क्या है?
शो होने से पहले ही इसके टिकट पर विवाद शुरु हो गया है। वकील अमित व्यास ने प्रशंसकों की ओर से बुकमायशो, लाइव नेशन के खिलाफ व्यास ने मुंबई में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में मुंबई में आयोजित होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से जुड़े बड़े पैमाने पर टिकट घोटाले का आरोप लगाया गया है। शिकायत में ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्मों पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है, जिसके कारण असली यूजर आधिकारिक बिक्री के दौरान टिकट नहीं खरीद सके।

शिकायत में दावा किया गया है कि टिकट बुकमायशो पर बिक चुके बताए गए थे, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्हें कुछ थर्ड-पार्टी रीसेल साइट्स पर उनके मूल कीमत से 30 से 50 गुना ज्यादा दाम पर दिखाया गया। 

वकील व्यास ने संगठित अपराध, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात सहित भारतीय न्याय संहिता, 2023 की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के अलावा, वकील की बॉम्बे उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की भी योजना है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अत्यधिक कीमतों पर टिकटों की बिक्री पर चिंता जताई है।अखिलेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति के म्यूजिकल कॉन्सर्ट की एडवांस बुकिंग को लेकर देश भर में जो आपाधापी मची है, वो चिंतनीय है। बुकिंग खुलते ही कुछ समय में ही सारी टिकटों का बुक हो जाना और फिर उन टिकटों का बीसों-पचासों गुना दाम पर लाखों में, ब्लैक में बेचे जाने की खबर का फैलना शासन-प्रशासन के स्तर पर एक चुनौती है। क्या देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, जो इस तरह की अवैधानिक बिक्री और नकली टिकटों की धांधली पर रोक लगाए। 

टिकट विवाद को लेकर बुकमायशो ने क्या जवाब दिया?
टिकट बिक्री पर मचे हंगामे के बीच बुकमायशो ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वह किसी भी थर्ड-पार्टी रीसेल साइट्स से जुड़ी नहीं है। बुकमायशो ने बताया कि उसने पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले की जांच में उन्हें पूरा सहयोग देने को कहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि अनधिकृत स्रोतों से खरीदी गई कोई भी टिकट उपभोक्ता के जोखिम पर होगी और नकली टिकट भी हो सकती है। 

शो कैसे होंगे और दर्शकों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?
बुकमायशो ने बताया है कि एक शो चार घंटे का होगा। कॉन्सर्ट में भाग लेने वाले पांच वर्ष या उससे अधिक होने चाहिए। हालांकि, बच्चों के साथ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का टिकट धारक होना चाहिए। बच्चों को अनुमति है लेकिन प्रत्येक बच्चे के लिए वैध टिकट खरीदना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के बैठने का एक अलग क्षेत्र होगा।

एक बार आपका टिकट स्कैन हो जाने के बाद आपको कार्यक्रम स्थल में दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। दर्शक को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते ही LED रिस्टबैंड मिलेगा जो शो का हिस्सा है। बाहर निकलते समय LED रिस्टबैंड को वापस करना होगा क्योंकि शो के बाद यह काम नहीं करेगा। कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने की चीजें खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। आयोजन स्थल में बाहर का खाना लाने की अनुमति नहीं होगी। दर्शक ने जिस श्रेणी के लिए टिकट खरीदा है, उसी तक सीमित रहेंगे, सुरक्षा कारणों से अलग-अलग श्रेणियों के बीच जाने की अनुमति नहीं होगी। 

शो किस प्रकार के होंगे?
इस शो में कोई ब्रेक नहीं है। दर्शक को कलाकार से मिलने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। लाउंज टिकट में दर्शकों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी जिसमें प्रीमियम खाना-पीना, ऊंचाई से देखने के लिए डेक, अलग-अलग एंट्री लेन, शौचालय और पार्किंग शामिल हैं। हालांकि, आयोजन स्थल पर पार्किंग उपलब्ध नहीं है। सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

पूरे शो के दौरान पेशेवर कैमरे (डिटैचेबल लेंस) और वीडियो कैमरे सख्त वर्जित हैं। हालांकि फोन कैमरे की अनुमति होगी। कार्यक्रम स्थल पर धूम्रपान वर्जित होगा। अगर शो रद्द हो जाता है तो दर्शकों को उनके टिकट की पूरी राशि अपने आप वापस मिल जाएगी। 
 

होटलों की स्थिति क्या है?
टिकटों के साथ होटलों का किराया भी आसमान पर पहुंच गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई में जनवरी में होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए होटलों का किराया 1.60 लाख रुपये तक चला गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 10,000 से 25,000 रुपये के बीच होता है। डीवाई पाटिल स्टेडियम के पास और नवी मुंबई में होटल पहले से ही कॉन्सर्ट की तारीखों के लिए बुक हो गए हैं। नवी मुंबई के अलावा मुंबई में भी सारे होटलों के किराये इस दौरान बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed