क्या है 'वाजपेयी के सपनों' वाली अटल भूजल योजना, जानिए कहां और कैसे होगी लागू
-
- 1
-
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के सपनों वाली अटल भूजल योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत सात राज्यों के 8350 गांव लाभान्वित होंगे। इसके अलावा मनाली को लेह से जोड़ने वाली रोहतांग सुरंग का नाम भी अटल सुरंग रखा गया।
केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 6000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जिसमें से 3000 करोड़ रुपये वर्ल्ड बैंक और 3000 करोड़ रुपये सरकार देगी। शुरुआती चरण में इसे देश के सात राज्यों में लॉन्च किया गया है। बाद में इसका दायरा अन्य राज्यों में भी बढ़ाया जाएगा।
ग्राउंड वॉटर बढ़ाने का काम करेगी अटल भूजल योजना
अटल जल योजना उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी जहां ग्राउंड वॉटर बहुत नीचे है। जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली यह योजना पानी को जमीन से बाहर निकालने की गति को कम करने और जमीन में पानी के स्तर को बढ़ाने के लिए काम करेगी।
पहले चरण में इन राज्यों में लागू होगी अटल भूजल योजना
अटल भूजल योजना से महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात इन सात राज्यों के भूजल का उठाने में बहुत मदद मिलेगी। इन सात राज्यों के 78 जिलों में 8,300 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में भूजल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। जल स्तर में सुधार के लिए सरकार जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
न्यू इंडिया को जल संकट से निपटने के लिए तैयार करना है: पीएम मोदी
मोदी ने कहा कि चुनाव से पहले जब हमने पानी के लिए समर्पित जब हमने जल शक्ति मंत्रालय की बात की थी तो कुछ लोगों को लगा कि कैसा वादा है। लेकिन बहुत कम लोगों ने इस बात पर गौर किया कि क्यों इसकी जरूरत थी। न्यू इंडिया को हमें जल संकट की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके लिए हम पांच स्तर पर एक साथ काम कर रहे हैं।
पीएम बोले- वाजपेयी जी का सपना पूरा हुआ
लॉन्चिंग के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे वाजपेयी जी का सपना पूरा हुआ। पानी का विषय अटल जी के करीब था। पानी का संकट सबके लिए चिंता का विषय है। न्यू इंडिया को हमें जल संकट की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। इसके लिए हम पांच स्तर पर एक साथ काम कर रहे हैं।
अटल जी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था पानी का विषय
पीएम मोदी ने कहा कि पानी का विषय अटल जी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, उनके हृदय के बहुत करीब था। अटल जल योजना हो या फिर जल जीवन मिशन से जुड़ी गाइडलाइंस, ये 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को सिद्ध करने में एक बड़ा कदम हैं।
रोहतांग टनल अब अटल टनल के नाम से जानी जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण एक बड़ी परियोजना का नाम अटल जी को समर्पित किया गया है। हिमाचल प्रदेश को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाली, मनाली को लेह से जोड़ने वाली रोहतांग टनल अब अटल टनल के नाम से जानी जाएगी।