फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What exactly is home ministry doing: Rahul Gandhi slams Centre over Nagaland incident

राहुल का केंद्र पर निशाना: नगालैंड की घटना को बताया हृदय विदारक, पूछा- क्या कर रहा है गृह मंत्रालय?

Sun, 05 Dec 2021 01:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

राहुल गांधी ने नगालैंड की घटना को हृदय विदारक करार दिया है। उन्होंने इस मामले में पूछा कि गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?

विज्ञापन
What exactly is home ministry doing: Rahul Gandhi slams Centre over Nagaland incident
झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 11 आम लोगों की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने इस घटना को हृदय विदारक बताया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, यह एक हृदय विदारक घटना है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। यहां न तो लोग सुरक्षित हैं और न ही सुरक्षाकर्मी, तो वास्तव में गृह मंत्रालय क्या कर रहा?  सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना म्यांमार की सीमा से लगने वाले मोन जिले के ओटिंग में हुई। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी सही पता अभी नहीं चल पाया है, क्योंकि 11 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल कई लोगों ने पड़ोसी राज्य असम के अस्पतालों में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन





ममता ने निष्पक्ष जांच की मांग
उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घटना को हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि नागालैंड से चिंताजनक खबर। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हमें घटना की गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पीड़ितों को न्याय मिले।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा नगालैंड का दौरा
तृणमूल कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव सहित तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मोह जिले में गोलीबारी की घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों से मिलने नगालैंड का दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगालैंड के सीएम ने जताया दुख
उधर, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा, 'मोन के ओटिंग में आम लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मामले की एसआईटी (विशेष जांच दल) से उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और कानून के अनुसार न्याय किया जाएगा। मैं सभी वर्गों से शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं।'



सेना ने दिया 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश
वहीं, सेना ने रविवार को घटना पर गहरा खेद जताया। साथ ही इस मामले की 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दिया। सेना ने एक बयान में कहा, 'यह घटना और इसके बाद जो हुआ, वह अत्यंत खेदजनक है। 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' के जरिए इस मामले की उच्च स्तर पर जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।'

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ओटिंग और तिरु गांवों के बीच उस समय हुई, जब कुछ दिहाड़ी मजदूर शनिवार शाम एक पिकअप वैन के जरिए एक कोयला खदान से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-के (एनएससीएन-के) के युंग ओंग धड़े के उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद इलाके में अभियान चला रहे सैन्यकर्मियों ने वाहन पर कथित रूप से गोलीबारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed