फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader Sambit Patra Press Conference Congress India Bloc Ram Lilla Maidan Rally Hindi Updates

इंडिया ब्लॉक की रैली पर बरसी भाजपा: संबित पात्रा बोले- विपक्ष का फ्लॉप शो, रामलीला मैदान में 40% जगह खाली थी

Sun, 01 Nov 2026 05:15 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 01 Nov 2026 05:15 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान रैली पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सुबह से भाषण सुनने के बाद उन्हें पूरा आयोजन समय की बर्बादी लगा।

विज्ञापन
BJP Leader Sambit Patra Press Conference Congress India Bloc Ram Lilla Maidan Rally Hindi Updates
संबित पात्रा, सांसद, भाजपा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था। पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की टीम ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने की बात कही थी, लेकिन मौके पर ऐसा नजर नहीं आया।

विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा सुबह से इंडिया गठबंधन की रैली पर नजर रख रही थी और राहुल गांधी के भाषण को भी ध्यान से सुना। हालांकि, आखिर में उन्हें यह पूरा आयोजन समय की बर्बादी लगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे की हकीकत मैदान में दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

 


'28 हजार कुर्सियों में 5 से 7 हजार खाली थीं'
भाजपा सांसद ने रैली में खाली जगह और कुर्सियों का हवाला देते हुए कहा कि रामलीला मैदान का लगभग 40 फीसदी हिस्सा खाली था। उन्होंने दावा किया कि मैदान में करीब 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच लगभग 5 हजार से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं।

पात्रा ने सवाल उठाया कि अगर रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया गया था, तो वे लोग कहां थे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दावों और मैदान की वास्तविक स्थिति में अंतर साफ दिखाई दे रहा था।

'ऐसे हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बनता'
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री शब्द का अपने अंदाज में अर्थ समझाते हुए कहा कि 'पी' का मतलब पसीना और 'एम' का मतलब मेहनत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए पसीना बहाना और मेहनत करना जरूरी है। पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में इतनी सारी पार्टियां और झंडे एक साथ आने के बावजूद 10 लाख लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाए।

संबित पात्रा बोले- क्या आपने राहुल गांधी को चांदनी चौक में खरीदारी करते देखा है?
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा "क्या आपने कभी राहुल गांधी जी को चांदनी चौक में खरीदारी करते देखा है? उनका पासपोर्ट देखिए, उस पर वियतनाम की मुहर पहले से लगी हुई है और बैंकॉक, थाईलैंड की भी मुहर लगी है। उन्होंने कहा था कि वह खरीदारी करने जाएंगे, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि वह यहां खरीदारी करेंगे। वह कहां खरीदारी करने जाएंगे, यहां बैठे सभी लोग पहले से जानते हैं।"


'यह भारत आपके अब्बू जान का नहीं, देश के लोगों का है'
संबित पात्रा ने कहा "राहुल गांधी जी, यह भारत आपके अब्बू जान का नहीं है। यह भारत देश के लोगों का है। इस लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और एक सामान्य व्यक्ति भी गृह मंत्री बन सकता है। यही बात आपको परेशान करती है। राहुल गांधी जी, न तो आप शिव हैं और न ही जिस अराजकता में आप भारत को धकेलना चाहते हैं, वह कोई 'शिव जी की बारात' है। यह शिव जी की बारात नहीं है। यह अराजकता का तमाशा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed