फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What did Modi govt say on Indians released from South East Asia cyber crime centers how many returned so far

MEA: दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से रिहा भारतीयों पर सरकार ने क्या कहा, बताया अब तक कितने लौटे?

Wed, 12 Mar 2025 12:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

विभिन्न तरह के लालच देकर हजारों लोगों को म्यांमार में काम के लिए लाया जाता है, जहां उन्हें विभिन्न तरह की धोखाधड़ी के काम में लगा दिया जाता है। कई लोगों को गलत दावे कर म्यांमार लाया जाता है और यहां उनका शोषण किया जाता है। 2023 की यूएन रिपर्ट के अनुसार, अपराधी गिरोह ऑनलाइन फर्जीवाड़े के जरिये हर साल अरबों डॉलर की कमाई करता है।

विज्ञापन
What did Modi govt say on Indians released from South East Asia cyber crime centers how many returned so far
भारतीयों की रिहाई - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से रिहा भारतीयों की वतन वापसी जारी है। इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान भी जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, 'भारत सरकार ने कल भारतीय वायुसेना के विमान से 266 भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की। इन लोगों को दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों से रिहा कराया गया है। इससे पहले सोमवार को 283 भारतीयों को भी इसी तरह वापस लाया गया था। भारतीय दूतावासों ने म्यांमार और थाईलैंड सरकारों के साथ मिलकर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने और उनके स्वदेश वापसी में सहायता करने के लिए काम किया।'

विज्ञापन


इससे पहले मंत्रालय ने बताया था कि फर्जी नौकरी के प्रस्ताव पर भेजे गए भारतीयों को वहां पहुंचने के बाद म्यांमार-थाईलैंड सीमा से लगे क्षेत्रों में संचालित घोटाला केंद्रों में साइबर अपराध और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। सरकार इस तरह के रैकेट के बारे में समय-समय पर परामर्श और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से चेतावनी जारी करती रहती है। भारतीय नागरिकों को एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे किसी नौकरी की पेशकश स्वीकार करने से पहले विदेश स्थित मिशनों के माध्यम से विदेशी नियोक्ताओं की साख और भर्ती करने वाले एजेंटों और कंपनियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर लें।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े से हर साल अरबों डॉलर की कमाई
बता दें कि विभिन्न तरह के लालच देकर हजारों लोगों को म्यांमार में काम के लिए लाया जाता है, जहां उन्हें विभिन्न तरह की धोखाधड़ी के काम में लगा दिया जाता है। कई लोगों को गलत दावे कर म्यांमार लाया जाता है और यहां उनका शोषण किया जाता है। 2023 की यूएन रिपर्ट के अनुसार, अपराधी गिरोह ऑनलाइन फर्जीवाड़े के जरिये हर साल अरबों डॉलर की कमाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण एशिया में चल रहा व्यापक अभियान
दक्षिण एशिया के देशों ने स्कैम सेंटरों के खिलाफ व्यापक अभियान चला रखा है। इन दिनों थाइलैंड-म्यांमार सीमा पर बड़ा अभियान चलाया गया था। थाइलैंड सरकार ने उन क्षेत्रों की बिजली, ईंधन व जल आपूर्ति रोक दी थी, जहां स्कैम सेंटरों के होने की आशंका थी।


नौकरी का झांसा दे चीनी नागरिक ने शुरू किए स्कैम सेंटर
थाइलैंड व कंबोडिया के सीमावर्ती शहरों में स्कैम सेंटर कई वर्षों से संचालित किए जा रहे थे। थाइलैंड में स्कैम सेंटरों की शुरुआत चीनी नागरिक वांग जिंग ने की थी। उसने थाइलैंड के लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। इस बीच उसका अपहरण हो गया और उसे म्यांमार स्थित एक स्कैम सेंटर ले जाया गया। इसके बाद से स्कैम सेंटरों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed