Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What can Kailash Gahlot do to BJP, how big a blow can arvind Kejriwal get

Kailash Gehlot: बीजेपी को क्या दे सकेंगे कैलाश गहलोत, केजरीवाल को कितनी बड़ी चोट?

Mon, 18 Nov 2024 04:31 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

Kailash Gahlot: कैलाश गहलोत के अरविंद केजरीवाल से टूटने का एक संदेश यह भी गया है कि आम आदमी पार्टी में भारी भ्रष्टाचार है। अब भाजपा इस मुद्दे को और ज्यादा मजबूती से उठा सकती है।

विज्ञापन
What can Kailash Gahlot do to BJP, how big a blow can arvind Kejriwal get
भाजपा में शामिल हुए कैलाश गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरविंद केजरीवाल के दाहिने हाथ कहे जाने वाले कैलाश गहलोत ने आज भाजपा जॉइन कर लिया। एक दिन पहले ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता और दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इसे केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आज दिल्ली की पूरी राजनीति मोटे तौर पर अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो व्यक्तित्वों के बीच की लड़ाई बन चुकी है। वोट भी इन्हीं के नाम पर पड़ते हैं और जीत-हार के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी इन्हीं पर होती है। ऐसे में बड़ा प्रश्न यही है कि कैलाश गहलोत भाजपा को क्या दे सकेंगे? दिल्ली सरकार में वे एक मजबूत मंत्री थे, ऐसे में खुद उन्हें भाजपा में क्या मिल सकेगा? 
विज्ञापन


कैलाश गहलोत के भाजपा जॉइन करने के अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे। नजफगढ़ में उनके एक सहयोगी अरुणेश कुमार ने अमर उजाला से कहा कि कैलाश गहलोत जाट समुदाय के बीच बेहद सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में देखे जाते हैं। भाजपा-आम आदमी पार्टी या मोदी-केजरीवाल की लड़ाई के बीच कैलाश गहलोत के बड़ी संख्या में ऐसे समर्थक हैं जो केवल उनके नाम पर किसी भी दल को वोट दे सकते हैं। ऐसे लोगों की संख्या नजफगढ़ के उनके इलाकों में अधिक तो दूसरे क्षेत्रों के जाट मतदाताओं के बीच भी कुछ मतदाता हैं। वे भाजपा को इन क्षेत्रों में मजबूती दे सकते हैं। 
विज्ञापन


कैलाश गहलोत के अरविंद केजरीवाल से टूटने का एक संदेश यह भी गया है कि आम आदमी पार्टी में भारी भ्रष्टाचार है। अब भाजपा इस मुद्दे को और ज्यादा मजबूती से उठा सकती है। चूंकि, अब यह बात खुद केजरीवाल के ही सहयोगी रहे नेता उठाएंगे, भाजपा को यह नैरेटिव स्थापित करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना की सरकार में मजबूत कैबिनेट मंत्री रहे कैलाश गहलोत को भाजपा किस तरह से समायोजित करेगी, यह देखने वाली बात होगी। भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं दे सकती है, ऐसे में उन्होंने आप पार्टी छोड़कर भाजपा क्यों जॉइन किया, इस पर कयासबाजी जारी है। आम आदमी पार्टी इसे प्रवर्तन निदेशालय का डर का परिणाम बता रही है तो कैलाश गहलोत के समर्थकों का कहना है कि यह स्वाभिमान और सिद्धांतों की लड़ाई है जहां पद अधिक महत्व नहीं रखता। 

कैलाश गहलोत, गोपाल राय और संजय सिंह जैसे बड़े नेताओं को किनारे लगाकर आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय पहले ही दिन से सवालों के घेरे में था। उसका असर कहीं न कहीं दिखना था, आज वह कैलाश गहलोत के इस्तीफे के रूप में सामने आ गया। गहलोत का अनुकरण करते हुए कुछ और लोग भी आम आदमी पार्टी से विदाई ले सकते हैं, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। 

कैलाश गहलोत ने भाजपा जॉइन करते हुए कहा कि वे किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने दबाव में कभी कोई काम नहीं किया। ईडी के दबाव में आकर पार्टी बदलने की बात करके एक नैरेटिव खड़ा करने का काम किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों के लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन किया था, उसे समाप्त होते देख उन्होंने पार्टी में बदलाव का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह आवाज उनकी है, लेकिन पार्टी के अंदर हजारों कार्यकर्ता आज यही सोच रहे हैं। उनका इशारा स्पष्ट था कि आम आदमी पार्टी के अंदर ही लोग अरविंद केजरीवाल की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट हैं। इसका असर आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है। 


गहलोत ने कहा कि अपने पत्र में ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के कारणों का उल्लेख कर दिया है। वे मानते हैं कि लगातार केवल केंद्र सरकार से टकराव करके दिल्ली की सेवा नहीं की जा सकती। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वे उसे निभाने के लिए तैयार रहेंगे। 

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि कैलाश गहलोत का भाजपा में आना केजरीवाल के लिए बड़ी चोट है। उन्होंने कहा कि जो भी नेता अपनी पार्टी बदलता है, वह बहुत कुछ सोच समझकर ही पार्टी बदलता है। कैलाश गहलोत ने भी भाजपा और इसके केंद्रीय नेतृत्व की कार्यप्रणाली को देखकर ही भाजपा जॉइन किया होगा। वे दिल्ली की जनता के लिए अधिक प्रभावी हो सकेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कैलाश गहलोत दिल्ली के एक गांव के निवासी हैं। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि उनका अनुभव दिल्ली की जनता के विकास के लिए काम आएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed