{"_id":"5d3d61388ebc3e6c9b481017","slug":"western-railways-tweet-on-rahul-bose-banana-bill-controversy-in-hotel-jw-marriott","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोस के केला विवाद में कूदा रेलवे, लिखा- चित्तौड़गढ़ का प्लान 'बना-ना' अब सिर्फ 445 रुपये में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल बोस के केला विवाद में कूदा रेलवे, लिखा- चित्तौड़गढ़ का प्लान 'बना-ना' अब सिर्फ 445 रुपये में
Sun, 28 Jul 2019 02:19 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
केला विवाद पर रेलवे का ट्वीट
- फोटो : Western Railway Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता राहुल बोस के केला विवाद में अब रेलवे भी कूद पड़ा है। शुक्रवार को पश्चिम रेलवे द्वारा किया गया ट्वीट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। एक्टर राहुल बोस ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में उन्हें सिर्फ दो केलों के लिए 442 रुपये चुकाने पड़े।
पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर लिखा, 'पश्चिम रेलवे आपको भारत के पश्चिमी क्षेत्र के आसपास के कई पर्यटन स्थलों पर ले जा सकता है। कम कीमत पर पश्चिमी रेलवे के साथ आसान यात्रा करें। मीम में रेलवे ने लिखा- चित्तौड़गढ़ का प्लान 'बना-ना' अब केवल 445 रुपये में, 442 रुपये में दो केले खरीदने के अलावा उसमें 3 रुपये और जोड़ें और पश्चिमी रेलवे के साथ एक एतिहासिक स्थल की यात्रा करें।
राहुल बोस ने वीडियो में दो केलों की इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की थी। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना जुर्माना लगाया गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ ने सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया है।
राहुल बोस ने जिम करने के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसका जीएसटी सहित 442.50 रुपये का बिल दिया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।'

Western Railway can take you at many tourist spots around the western zone of India. Travel easy with WR at an affordable price (approx. fare for Sleeper class). #RahulBoseMoment #WRKiSawari pic.twitter.com/El6iap7vpN
विज्ञापन विज्ञापन— Western Railway (@WesternRly) 26 जुलाई 2019
राहुल बोस ने वीडियो में दो केलों की इतनी कीमत चार्ज करने पर नाराजगी जाहिर की थी। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए होटल पर करीब 50 गुना जुर्माना लगाया गया है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ ने सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया है।
राहुल बोस ने जिम करने के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसका जीएसटी सहित 442.50 रुपये का बिल दिया गया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।'
You have to see this to believe it. Who said fruit wasn’t harmful to your existence? Ask the wonderful folks at @JWMarriottChd #goingbananas #howtogetfitandgobroke #potassiumforkings pic.twitter.com/SNJvecHvZB
— Rahul Bose (@RahulBose1) July 22, 2019