फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Mamata Banerjee slammed BJP in a rally in Kolkata

पश्चिम बंगाल: ममता ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा- नौटंकी करती है भाजपा

Thu, 10 Dec 2020 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Mamata Banerjee slammed BJP in a rally in Kolkata
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में भाग लिया। यहां उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने बंगाल में भाजपा की गतिविधियों को नौटंकी करार दिया।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, वे (केंद्र) हमसे फंड की जानकारी देने के लिए कहते हैं। पहले मैं आपसे पूछना चाहूंगी कि पीएम केयर्स फंड की जानकारी उपलब्ध कराइए। एक दिन आप सुबह उठते हैं और खुद को नोटबंदी, लॉकडाउन जैसी स्थिति में पाते हैं। ये कदम सरकार ने बिना किसी पूर्व चर्चा के उठाए। 
विज्ञापन



भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर उन्होंने कहा, आपके साथ सुरक्षा कर्मी रहते हैं। कोई आप पर कैसे हमला कर सकता है। राज्य पर निर्भर होने के बजाय आप केंद्र के बलों पर निर्भर हैं। हो सकता है कि यह हमला पूर्व नियोजित हो। मैंने पुलिस से जांच के लिए कहा है लेकिन मैं हर समय झूठ बर्दाश्त नहीं करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, उनके (भाजपा) पास कोई दूसरा काम नहीं है। या तो गृह मंत्री यहां (पश्चिम बंगाल में) रहते हैं या चड्ढा, नड्डा, फड्डा, भड्डा यहां रहते हैं। जब उनके पास कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं होता है तो वो अपने कार्यकर्ताओं को नौटंकी करने के लिए बुला लेते हैं। 
 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को भड़काया : तृणमूल कांग्रेस

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले के चंद घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि उसे सूचना मिली है कि भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने ही लोगों को अशांति पैदा करने के लिए भड़काया था। टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि क्या यह भाजपा का राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड से ध्यान हटाने का प्रयास था?

राज्य के पंचायत मंत्री मुखर्जी ने कहा, ‘जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला हुआ। लेकिन हमारे पास सूचना है कि लोगों को भड़काने की कार्रवाई उनकी तरफ से, उनकी खुद की पार्टी के लोगों की तरफ से ही की गई... यह पता लगाना जरूरी है कि क्या समूची घटना की साजिश भाजपा ने रची थी?’ उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भड़काऊ कार्रवाई के बावजूद भाजपा के जाल में फंसने से बचें।

भाजपा के सूत्रों ने कहा कि आज सुबह नड्डा के काफिले पर हुए हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता घायल हो गए। पार्टी ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने ट्वीट किया कि स्थिति शांतिपूर्ण रही। पुलिस ने कहा, ‘हर कोई सुरक्षित है और स्थिति शांतिपूर्ण है। असल में क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed