{"_id":"6388c7f459f0cb3fca072bdd","slug":"west-bengal-woman-misdeed-in-kolkata-and-police-arrested-three-bangladeshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने छापा मारकर तीन बांग्लादेशी दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने छापा मारकर तीन बांग्लादेशी दबोचे
Thu, 01 Dec 2022 08:57 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:57 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त (मध्य प्रमंडल) रूपेश कुमार के मुताबिक पीड़ित महिला नदिया जिले की रहने वाली है। पीड़िता ने बुधवार रात तीनों आरोपितों के खिलाफ न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को मध्य कोलकाता के एक होटल में एक स्थानीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान मोहम्मद रसेल, मोहम्मद कैसर चौधरी और अब्दुल्ला अल मिजान के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के रहने वाले हैं। वे इलाज के लिए कोलकाता आए थे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (मध्य प्रमंडल) रूपेश कुमार के मुताबिक पीड़ित महिला नदिया जिले की रहने वाली है। पीड़िता ने बुधवार रात तीनों आरोपितों के खिलाफ न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
न्यू मार्केट पुलिस ने गुरुवार को होटल पर छापा मारकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बांग्लादेश के विदेश कार्यालय को इसकी सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता एस्कार्ट सेवाओं से जुड़ी थी। वह तीनों आरोपितों के बुलाने पर बाद होटल गई थी। बाद में, उन्होंने वादा की गई राशि का भुगतान करने से इन्कार कर दिया और इसके बजाय उसे होटल से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन