फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WEst Bengal : Woman Found out that she is a Man when she went to hospital after abdomen pain

बंगाल: पेटदर्द होने पर अस्पताल पहुंची महिला असल में निकली पुरुष, दुर्लभ बीमारी से है ग्रस्त

Sat, 27 Jun 2020 05:37 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 27 Jun 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
WEst Bengal : Woman Found out that she is a Man when she went to hospital after abdomen pain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की 30 वर्षीय एक विवाहित महिला को पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल जाने पर जांच में जो पता चला वह हैरान कर देने वाला है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह वास्तव में 'पुरुष' है और उसके अंडकोष में कैंसर है।

विज्ञापन


महिला पिछले नौ साल से विवाहित है और कुछ महीने पहले पेट में दर्द की शिकायत लेकर शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल गई थी। यहां डॉ. अनुपम दत्ता और डॉ. सौमन दास ने उसका परीक्षण किया। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि वह महिला असल में पुरुष है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डॉ. अनुपम दत्ता ने बताया, 'देखने में वह महिला है। आवाज, स्तन, सामान्य जननांग इत्यादि सब कुछ महिला के हैं। हालांकि, उसके शरीर में जन्म से ही गर्भाशय और अंडाशय नहीं है। उसे कभी माहवारी भी नहीं हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

22,000 लोगों में से एक में बीमारी

डॉ. अनुपम दत्ता ने कहा कि यह दुर्लभ स्थिति है और अमूमन 22,000 लोगों में से एक में पाई जाती है। आश्चर्यजनक रूप से उक्त महिला की 28 वर्षीय बहन की जांच में भी यही स्थिति सामने आई है, जिसमें व्यक्ति जेनेटिकली पुरुष होता है लेकिन उसके शरीर के सभी बाह्य अंग महिला के होते हैं।

डॉक्टर ने कहा कि मरीज की दो अन्य रिश्तेदारों को भी अतीत में यही समस्या रही है, इसलिए यह जीन जनित समस्या जान पड़ती है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला की कीमोथेरेपी की जा रही है और उसकी हालत स्थिर है। 

उन्होंने कहा, 'वह महिला की तरह बड़ी हुई है और एक पुरुष के साथ लगभग एक दशक तक विवाहित जीवन जी चुकी है। इस समय हम मरीज और उसके पति की काउंसिलिंग कर रहे हैं और समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे भी वे उसी प्रकार जीवन बिताएं जैसे अब तक बिता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed