फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Violence: Union Home Minister Amit Shah calls Sukant Majumdar, knows the condition of the state

West Bengal Violence: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुकांत मजूमदार को किया फोन, जाना राज्य का हाल

Sat, 08 Jul 2023 09:43 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

West Bengal Violence: पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के बाद शनिवार की शाम करीब 7.15 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से बात की। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान गृहमंत्री ने पूरे दिन के घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
West Bengal Violence: Union Home Minister Amit Shah calls Sukant Majumdar, knows the condition of the state
सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के बाद शनिवार की शाम करीब 7.15 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से बात की। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान गृहमंत्री ने पूरे दिन के घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। सुकांत मजूमदार ने उन्हें पूरे दिन के घटनाक्रम के बारे में बताया कि किस तरह से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोगों ने राज्य में आंतक फैलाया। किस तरह से आगजनी और बमबाजी से लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


इससे पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस ओर ध्यान आकर्षित किया। मजूमदार ने पत्र में लिखा कि बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान 15 राजनीतिक हत्याएं हुई हैं। ये इसलिए हुईं क्योंकि चुनाव एक बार में ही किया गया। पूरा तंत्र दर्शक बना रहा और सत्तारूढ़ पार्टी के गुड्डे उधम मचाते रहे। हाईकोर्ट के निर्देशों का भी सही तरह से पालना नहीं हुई। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए इसकी केंद्रीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक हिंसा दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बाकुरा हुगली, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और पूर्वी बर्धमान में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed