फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal violance in sandeshkhali bjp protest against women harassment torture

West Bengal: शाहजहां शेख को लेकर फिर उबल रहा बंगाल, महिलाओं के शोषण के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Sun, 11 Feb 2024 03:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Feb 2024 03:23 PM IST
सार

संदेशखाली में भी महिलाएं बीते कुछ दिनों से टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीन हड़प ली है और साथ ही उनका शारीरिक शोषण भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
west bengal violance in sandeshkhali bjp protest against women harassment torture
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन - फोटो : एक्स/पश्चिम बंगाल भाजपा

विस्तार

संदेशखाली में जारी विरोध प्रदर्शन और टीएमसी नेता शाहजहां शेख को लेकर बंगाल की राजनीति में फिर से उबाल आ रहा है। दरअसल पश्चिम बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी कोलकाता में कई पुलिस थानों के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संदेशखाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में एम्हरेस्ट स्ट्रीट स्थित डिप्टी पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शंयमपुकुर पुलिस स्टेशन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संदेशखाली में स्थानीय टीएमसी नेता लंबे समय से स्थानीय महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और उनका शोषण कर रहे हैं। बता दें कि संदेशखाली में भी महिलाएं बीते कुछ दिनों से टीएमसी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीन हड़प ली है और साथ ही उनका शारीरिक शोषण भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


संदेशखाली में हिंसा के चलते धारा 144 लागू
महिलाओं को विरोध प्रदर्शन के चलते संदेशखाली में कई जगहों पर धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान संदेशखाली में हिंसा भी हुई है। महिलाओं की मांग है कि शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया जाए। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोप है और बीते महीने से फरार है। बीते महीने शाहजहां शेख के संदेशखाली स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी करने गई थी, जिस पर शाहजहां शेख के समर्थकों ने हमला किया। उस घटना के बाद से ही शाहजहां शेख फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहां शेख का करीबी नेता गिरफ्तार
शाहजहां शेख के एक करीबी नेता उत्तम सरदार को टीएमसी ने शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी से निष्कासन होने के कुछ देर बाद ही उत्तम सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया। संदेशखाली के हालात पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जताई और कहा कि संदेशखाली की मौजूदा स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए सबसे बुरी स्थिति है। राज्यपाल ने राज्य सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है। राज्यपाल ने सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है। 


संदेशखाली के पूर्व सीपीआई (एम) विधायक निरापद सरदार गिरफ्तार 
 इस बीच, संदेशखाली के पूर्व सीपीआई (एम) विधायक निरापद सरदार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरदार को टॉलीगंज के पास उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। जिनकी पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई। बशीरहाट पुलिस जिले के एसपी हुसैन मेहेदी रहमान ने कहा कि सरदार को संदेशखाली पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी की वाम मोर्चे ने आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed