West Bengal: बंगाल में अज्ञात दस्तावेजों को लगाई गई आग, CBI और कोलकाता पुलिस के अधिकारी पहुंचे; देखें वीडियो
दक्षिण 24 परगना के भंडार के अंदुल गरिया इलाके में कुछ लोगों ने अज्ञात दस्तावेजों को जला दिया। सीबीआई अधिकारी और कोलकाता पुलिस मौके पर मौजूद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के भंडार के अंदुल गरिया इलाके में कुछ लोगों ने अज्ञात दस्तावेजों को जला दिया। सीबीआई अधिकारी और कोलकाता पुलिस मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह दस्तावेज किस विभाग से जुड़े हैं। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये सरकारी दस्तावेज थे।
खेत में दस्तावेजों को आग लगाने की सूचना मिलने ही सीबीआई की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने मिट्टी से आग बुझाई और अधजले दस्तावेजों को निकालने का प्रयास किया। कई अधजले दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों द्वारा इन दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया था। इन दस्तावेजों के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी का मानना है कि यह कागजात पड़ोसी बिहार के कई क्षेत्रों में खनन व्यवसायों से संबंधित हो सकते हैं। राज्य में स्कूल भर्ती घोटाले समेत कई मामलों की जांच कर रही सीबीआई भांगर इलाके में खेत से जुटाए गए अधजले दस्तावेजों की जांच कर रही है।
सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि भांगर इलाके में दस्तावेजों को जलाने की सूचना मिलने पर हमारे कुछ अधिकारी वहां गए और आंशिक रूप से जले हुए कुछ कागजात बटोरे। प्रथम दृष्टया देखने पर लगता है कि ये बिहार के खनन व्यवसाय से ताल्लुक रखते हैं।
#WATCH | West Bengal: Unknown documents were burnt by unidentified people in Andul Garia area of Bhandar in South 24 Parganas. CBI officials and Kolkata police on the spot. pic.twitter.com/IMnWQH4LMj
— ANI (@ANI) April 18, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पूछताछ करने पर सीबीआई को बताया कि सोमवार देर रात दस्तावेजों को लाकर खुले में फेंक दिया गया था। लोगों को उस समय कोई शक नहीं हुआ। हालांकि, मंगलवार की दोपहर उन्होंने देखा कि दस्तावेजों में आग लगी हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारियों को भरोसा है कि कागजात कुछ सरकारी दस्तावेज थे। इन दस्तावेजों की सामग्री का पता लगाया जाना बाकी है। केंद्रीय एजेंसी को इस बात का पूरा संदेह है कि ये दस्तावेज राज्य के किसी घोटाले से संबंधित थे, जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं।
और भी पढ़ें...
- West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय पहुंचे दिल्ली, बेटे ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला
- शिक्षक भर्ती घोटाला : 32 घंटे बाद तृणमूल विधायक का मोबाइल बरामद, तालाब में फेंक दिए थे दोनों फोन
- Mamata Banerjee: 'यूपी में एनकाउंटर आम बात', टीएमसी सुप्रीमो बोलीं- ध्रुवीकरण की राजनीति करती है भाजपा