फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Two killed, 22 injured in Murshidabad bus and lorry collision; Police engaged in investigation

West Bengal: मुर्शिदाबाद में बस और लॉरी की टक्कर में दो की मौत, 22 घायल; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jun 2023 04:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Jun 2023 04:26 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- इस घटना में दो की मौके पर ही मौत और 22 घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जंगीपुर  सब डिवीजिनल अस्पताल में जारी हैं।

विज्ञापन
West Bengal: Two killed, 22 injured in Murshidabad bus and lorry collision; Police engaged in investigation
मुर्शिदाबाद में लॉरी और बस की टक्कर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में एक लॉरी और बस की टक्कर में दो की मौत और 22 घायल हो गए। यह घटना तब घटी जब बसुदेवपुर स्टॉप पर बस यात्रियों को उठा रही थी, तभी फरक्का-बाउंड लॉरी ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया- इस घटना में दो की मौके पर ही मौत और 22 घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जंगीपुर  सब डिवीजिनल अस्पताल में जारी हैं 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। दोनों शवों को उसी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मुर्शिदाबाद में कच्चा बम फटने से पांच बच्चे घायल
मुर्शिदाबाद जिले में कच्चा बम फटने से सात से 11 साल के पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना जंगीपुर के मठपारा स्थित आम के बाग में सुबह के 11 बजे हुई, जहां बच्चे कच्चा बम को गेंद समझ कर फुटबॉल खेल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हुए बच्चों की पहचान आठ वर्षीय आर्यन शेख, दस वर्षीय दाऊद शेख, सात वर्षीय अशदुल शेख, ग्यारह वर्षीय सुवन शेख, और नौ वर्षीय इमरान शेख के तौर पर की गई है। सभी बच्चों का इलाज जंगीपुर सब डिवीजनल अस्पताल में किया जा रहा है। 

इस मामले में पुलिस फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed