{"_id":"61c8ca80ec6ee55ed17515c7","slug":"west-bengal-trinamool-congress-leader-babul-supriyo-claims-five-bjp-mlas-may-leave-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: बाबुल सुप्रियो ने भाजपा के पांच विधायकों के पार्टी छोड़ने का किया दावा, मजूमदार बोले- टीएमसी देख रही 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: बाबुल सुप्रियो ने भाजपा के पांच विधायकों के पार्टी छोड़ने का किया दावा, मजूमदार बोले- टीएमसी देख रही 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'
Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:33 AM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस नेता बाबुल सुप्रियो ने संभावना जताई कि भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक अब पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस नेता बाबुल सुप्रियो ने रविवार को अपनी पूर्व पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया। उन्होंने संभावना जताई कि भाजपा के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक जल्द ही पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, पांच विधायकों में से एक विधायक अंबिका रॉय ने रविवार को व्हाट्सएप ग्रुप में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है। साथ ही भाजपा के एक वफादार सिपाही बने रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो ने बंगाली में ट्वीट किया, "भाजपा में एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं। आज पांच विधायक और चले गए। शिव बाबू (राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के अभियान की देखरेख की थी) अब तक कैलाश पर्वत पर जा चुके होंगे। यदि आप बंगाली केकड़ों को ढूंढना चाहते हैं जो आपको पीछे से खींचेंगे तो मुरलीधर लेन (प्रदेश भाजपा का पता) पर जाएं।"
विज्ञापन
राजनीतिक रूप से शक्तिशाली मतुआ समुदाय के पांच असंतुष्ट विधायक- मुकुटमोनी अधिकारी (राणाघाट दक्षिण), सुब्रत ठाकुर (गायघाटा), अंबिका रॉय (कल्याणी), अशोक कीर्तनिया (बोनगांव उत्तर) और असीम सरकार (हरिंगहाटा) ने भाजपा की पश्चिम बंगाल यूनिट द्वारा गठित विभिन्न समितियों से हटाए जाने के बाद भाजपा विधायकों के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया था।
पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा: सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। हम उन्हें नई समितियों में शामिल करेंगे। उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना होगा।
मजूमदार ने पांच लोगों के टीएमसी में शामिल होने के दावे पर कहा, "ममता पश्चिम बंगाल के बाहर अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा करने के लिए वह कृत्रिम तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। लोगों को काम पर रखने के लिए भर्ती की जा रही है, लेकिन सब व्यर्थ है। एक कहावत है 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने', उन्हें ऐसे सपने देखने दो।"