West Bengal: ‘प्यार और शांति सिर्फ शब्द?’ क्रिसमस पर पीएम मोदी के संदेश पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद सियासत तेज हो गई है। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के क्रिसमस संदेश पर तंज कसते हुए सवाल उठाए। उन्होंने ‘प्यार, शांति और करुणा’ जैसे शब्दों पर कटाक्ष करते हुए जमीनी हकीकत पर इशारा किया। आइए जानते है कि उन्होंने क्या कहा?
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली में एक क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल होने पर सियासत तेज हो गया है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। यह तंज उस समय आया, जब प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में एक क्रिसमस कार्यक्रम सभा में शामिल हुए। डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के क्रिसमस संदेश को शेयर करते हुए सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि प्यार? शांति? करुणा? सौहार्द? सद्भावना? क्रिसमस?, उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश पर कटाक्ष करते हुए यह इशारा किया कि जमीनी हकीकत कुछ और है।
Love ? Peace ? Compassion ? Harmony ? Goodwill ? Christmas ? https://t.co/yaJEYfEAS6
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) December 25, 2025
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में कहा था कि जिस क्रिसमस प्रार्थना सभा में वे शामिल हुए, वह प्यार, शांति और करुणा का संदेश देती है और क्रिसमस का भाव समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाए। ये उस समय की बात है जब प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में दिल्ली और उत्तर भारत के बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:- राष्ट्र प्रेरणा स्थल: PM बोले- एक परिवार ने देश को बनाया था बंधक, भाजपा ने मुक्त कराया; पढ़ें पांच बड़ी बातें
ओ ब्रायन ने पहले भी उठाया था मुद्दा
इससे एक दिन पहले, यानी बुधवार को भी डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर ईसाइयों पर हो रहे कथित हमलों को लेकर कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर भाजपा की जबलपुर शहर की उपाध्यक्ष अंजू भार्गव एक चर्च परिसर के अंदर एक दृष्टिबाधित महिला से बहस और बदसलूकी करती नजर आ रही हैं, जबकि वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।
ओ’ब्रायन ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि क्रिसमस के मौसम में ऐसी घटनाओं पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी बेहद शर्मनाक है। वहीं, कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के अध्यक्ष आर्चबिशप एंड्रयूज थाजथ ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि वे ईसाई समुदाय को सुरक्षा दें और कानून को सख्ती से लागू करें।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 17 साल बाद तारिक की घर वापसी, बोले- अब लोकतांत्रिक हक वापस लेने का वक्त; बताया भविष्य का रोडमैप
सीबीसीआई ने जताई थी चिंता
इतना ही नहीं सीबीसीआई ने देश में ईसाइयों पर हो रहे कथित हमलों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई और कहा कि जबलपुर की घटना बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। डेरेक ओ ब्रायन ने CBCI के इस बयान का भी समर्थन किया और कहा कि खुशी के इस त्योहार में जो हो रहा है, उस पर सख्त शब्दों में सवाल उठाना जरूरी है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.