West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक का नाम, छह ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने घोटाले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद एजेंसी ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर केस दर्ज किया था। एजेंसी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के पूर्व सलाहकार एसपी सिन्हा की भूमिका की भी जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की कार्रवाई की है। सीबीआई ने शुक्रवार को बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता समेत छह ठिकानों पर तलाशी की। सीबीआई का आरोप है कि बुरवान से टीएमसी विधायक साहा भर्ती घोटाले में बड़े किरादर थे, जो कक्षा नौवीं और दसवीं के शिक्षकों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कथित रूप से धन एकत्रित करते थे।
यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती घोटाला: ईडी ने महाभारत के युद्ध से की घोटाले की तुलना, कहा- बंगाल को भगवान कृष्ण ही बचा सकते हैं
पिछले साल अप्रैल में कलकत्ता हाईकोर्ट ने घोटाले की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद एजेंसी ने हाईकोर्ट के निर्देशों पर केस दर्ज किया था। एजेंसी पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के पूर्व सलाहकार एसपी सिन्हा की भूमिका की भी जांच कर रही है। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा था कि मामला शिक्षकों की भर्ती के घोटाले से जुड़ा है, इसलिए एक अलग मामला दर्ज किया जाना चाहिए। जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा था कि मामले में सीबीआई को जांच करने और डॉ. सिन्हा सहित समिति के अन्य सदस्यों से पूछताछ करने के निर्देश दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में सुनवाई के दौरान सीबीआई अधिकारी पर भड़का हाई कोर्ट, जांच से हटाया