फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal TMC leader Shajahan Sheikh prays for anticipatory bail in ED case

WB: शाहजहां शेख ने कोर्ट से लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, राशन घोटाले मामले में हैं फरार; अब 23 फरवरी को सुनवाई

Mon, 12 Feb 2024 05:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 12 Feb 2024 05:22 PM IST
सार

शाहजहां शेख के वकील साब्यासाची बनर्जी ने बताया कि शेख अगर अदालत उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को मंजूरी दे दी है तो वह ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ईडी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि टीएमसी नेता एक प्रभावशाली व्यक्ति है।

विज्ञापन
West Bengal TMC leader Shajahan Sheikh prays for anticipatory bail in ED case
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के खिलाफ समन जारी किया है। समन जारी होने के बाद शाहजहां शेख ने सोमवार को अपेन वकील के माध्यम से एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान उनके समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इस हादसे में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे। हालांकि, इसी हादसे के बाद से टीएमसी नेता फरार है। उन्होंने दावा किया है कि वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की शिकायत में आरोपी नहीं है। 
विज्ञापन


23 फरवरी को होगी अग्रिम जमानत की सुनवाई
विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश प्रशांत मुखोपाध्याय ने शेख की अग्रिम जमानत की सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है। ईडी की तरफ से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल धीरज त्रिवेदी अदालत में प्रस्तुत हुए। उन्होंने शेख के वकील के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जिसमें अगली तारीख तक शेख के खिलाफ कोई और समन जारी नहीं मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की तरफ से शेख को तीन समन भेजा गया है, लेकिन वे एक बार भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। शेख के वकील साब्यासाची बनर्जी ने बताया कि शेख अगर अदालत उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को मंजूरी दे दी है तो वह ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ईडी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि टीएमसी नेता एक प्रभावशाली व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान ईडी के तीन अधिकारी हमले में घायल हो गए थे। हालांकि, इसके बाद ईडी ने शेख के परिसर में 24 जनवरी को भी छापेमारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed