फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Suvendu Adhikari requests president withdrawal medals Police Commissioner Kolkata Vineet Goyal

Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कोलकाता पुलिस आयुक्त के सभी मेडल वापस लेने का किया आग्रह

Thu, 05 Sep 2024 04:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 05 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को दिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक वापस लेने या जब्त करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
West Bengal: Suvendu Adhikari requests president withdrawal medals Police Commissioner  Kolkata Vineet Goyal
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को दिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक वापस लेने या जब्त करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने पत्र में कहा कि मीडिया में आ रही खबरों से स्पष्ट है कि कैसे  पुलिस आयुक्त अपराध स्थल की जानकारी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करके जांच प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। इसलिए वह उस पद को रखने के योग्य नहीं हैं। उन्होने अपने काम से न सिर्फ अपना नाम बल्कि कोलकाता पुलिस की 168 साल पुरानी साख को भी नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि कोलकाता के आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस की भूमिका पर जूनियर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई थी और पुलिस आयुक्त से इस्तीफे की मांग की थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने सीबीआई निदेशक को लिखा पत्र
वहीं, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से भाजपा संसद ज्योतिर्मय सिंग महतो ने सीबीआई के निदेश को पत्र लिखा है और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के साक्ष्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ में शामिल उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी और कोलकाता पुलिस के अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

क्या था पूरा मामला?
पिछले महीने आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना हुई। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्धनग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया था। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला था कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed