फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal suvendu adhikari in state bjp executive meeting says no to sabka sath sabka vikas not needed minor

'जो हमारे साथ, हम उनके साथ': शुभेंदु अधिकारी बोले- बंद करें ये, 'सबका साथ, सबका विकास' और अल्पसंख्यक मोर्चा

Wed, 17 Jul 2024 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jul 2024 03:16 PM IST
सार

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 'मैं कहूंगा कि जो हमारे साथ, हम उनके साथ। बंद करिए ये सबका साथ, सबका विकास का नारा। हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है।'  

विज्ञापन
west bengal suvendu adhikari in state bjp executive meeting says no to sabka sath sabka vikas not needed minor
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इस बैठक में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं राष्ट्रवादी मुस्लिमों की बात करता था और आपने भी नारा दिया था कि 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन अब मैं ऐसा नहीं कहूंगा। इसकी जगह मैं कहूंगा कि 'जो हमारे साथ, हम उनके साथ'। बंद करिए ये 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा। हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन

 
'हम हिंदुओं और संविधान को बचाएंगे'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 'हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे।' इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने जय श्री राम के नारे लगाए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा को छह सीटों का नुकसान उठाना पड़ा और पिछले लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 12 पर सिमट गई। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए शुभेंदु अधिकारी भी लोगों के निशाने पर हैं क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि टिकट बंटवारे में शुभेंदु अधिकारी को काफी तवज्जो दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के बाद टीएमसी पर लगातार हमले कर रहे शुभेंदु अधिकारी
लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। साथ ही हाल ही में बंगाल में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भी टीएमसी ने जीत दर्ज की। इसके बाद से ही शुभेंदु अधिकारी टीएमसी पर खासे हमलावर हैं। हाल ही में शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और हालिया उपचुनाव में 50 लाख हिंदुओं को वोट नहीं देने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोकतंत्र मर चुका है। अधिकारी ने एक पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिस पर वो लोग पंजीकरण कर सकते हैं, जिन्हें वोट नहीं देने दिया गया। शुभेंदु अधिकारी ने इन लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का भी एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed