{"_id":"5fe0882e8ebc3e3eb42f3025","slug":"west-bengal-sujata-mondal-khan-trinamool-congress-tmc-bjp-mp-saumitra-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भावुक हुईं सौमित्र खान की पत्नी सुजाता, बोलीं- भाजपा के कारण मुझे दांव पर लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भावुक हुईं सौमित्र खान की पत्नी सुजाता, बोलीं- भाजपा के कारण मुझे दांव पर लगाया
Mon, 21 Dec 2020 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
सुजाता मंडल खान-सौमित्र खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में दल-बदल की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। सुजाता मंडल खान सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन
इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के बिश्नुपुर से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा है कि वह अब तलाक के लिए पेपर्स फाइल करेंगे। वहीं, सौमित्र की पत्नी सुजाता मंडल खान ने कहा है कि भाजपा के कारण सौमित्र ने मुझे दांव पर लगाया। आइए जानते हैं टीएमसी में शामिल होने के बाद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने और क्या क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में खुद परिवारवाद है
एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए सौमित्र की पत्नी सुजाता मंडल खान ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालच के लिए टीएमसी में नहीं आई। भाजपा में खुद परिवारवाद है। भारतीय जनता पार्टी सम्मान देना नहीं जानती।
भाजपा के कारण सौमित्र ने मुझे दांव पर लगाया
वहीं, सुजाता ने अपने पति को लेकर कहा कि सौमित्र के पास मेरे लिए वक्त नहीं है। वह राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने मेरा हाल तक नहीं जाना। सौमित्र अगर सचमुच प्यार करते तो नोटिस नहीं भेजते। भाजपा के कारण सौमित्र ने मुझे दांव पर लगाया।
राजनीति के कारण सौमित्र ने तोड़ा 10 साल का रिश्ता
सौमित्र की पत्नी सुजाता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि राजनीति के कारण सौमित्र ने 10 साल का रिश्ता तोड़ दिया। सुजाता ने कहा कि मेरे दिल में सौमित्र के लिए सम्मान है। सौमित्र के नाम का ही सिंदूर लगाती हूं। मगर वह मुझे भूल गए।
मैं एक सक्षम पार्टी की सक्षम नेता बनना चाहती हूं
टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता मंडल ने मीडिया से कहा था, 'मैं खुली सांस लेना चाहती हूं। मैं सम्मान चाहती हूं। मैं एक सक्षम पार्टी की सक्षम नेता बनना चाहती हूं। मैं अपनी प्यारी दीदी के साथ काम करना चाहती हूं। बता दें कि सुजाता मंडल ने अपने पति के लिए पिछले साल लोकसभा चुनाव में अकेले प्रचार किया था, जिसके बाद उनकी जीत हुई थी।