{"_id":"61c73e2a5bc651219c0dacdb","slug":"west-bengal-speaker-opens-front-against-governor-writes-letter-to-president-and-pm-alleging-interference","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: स्पीकर ने खोला राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा, राष्ट्रपति व पीएम को पत्र लिख कर की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: स्पीकर ने खोला राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा, राष्ट्रपति व पीएम को पत्र लिख कर की शिकायत
Sat, 25 Dec 2021 09:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:22 PM IST
सार
इससे पहले धनखड़ ने 30 सितंबर के उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने में आनाकानी को लेकर भी नाराजगी प्रकट की थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के स्पीकर बिमान बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच सियासी तकरार बढ़ती जा रही है। स्पीकर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर धनखड़ द्वारा विधायी मामलों में किए जा रहे हस्तक्षेप से अवगत कराया है।
विज्ञापन
इससे पहले धनखड़ ने 30 सितंबर के उपचुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने में आनाकानी को लेकर भी नाराजगी प्रकट की थी। स्पीकर ने लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के रूप में मुकुल रॉय की नियुक्ति को लेकर भी राज्यपाल के साथ वाकयुद्ध किया था।
विज्ञापन
राज्यपाल व स्पीकर के बीच एक विधेयक को लेकर भी तकरार हुई। यह विधेयक बल्ली नगर निगम को हावड़ा नगर निगम से अलग करने का है। विधानसभा ने इसे मंजूरी दे दी है, लेकिन यह अब भी राज्यपाल की स्वीकृति का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
स्पीकर बनर्जी ने कहा, 'मैंने पीएम और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर संवैधानिक परंपराओं के उल्लंघन और विधायी मामलों में दखल की राज्यपाल की प्रवृत्ति की शिकायत की है। उनका आचरण राज्य के संवैधानिक मुखिया के बर्ताव के अनुरूप नहीं है।' पीटीआई से चर्चा में स्पीकर बनर्जी ने यह बात कही।
बनर्जी ने हाल ही में भी आरोप लगाया था कि राज्यपाल द्वारा विधेयक को मंजूरी देने में विलंब के कारण हावड़ा नगर निगम के चुनाव में देरी हो रही है। उधर, राज्यपाल धनखड़ का कहना है कि उन्हें इस विधेयक से संबंधित दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं।