फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal Social Media post row: Violence in Bashirhat, Section 144 imposed

कोलकाता में पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता, बशीरहाट में फिर भड़की हिंसा

Thu, 06 Jul 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 06 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
West bengal Social Media post row: Violence in Bashirhat, Section 144 imposed
कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले के बशीरहाट व बादुड़िया इलाके में एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर बुधवार को हुए बवाल के बाद एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार को इलाके में लोगों ने सड़क जाम कर दी। कई इलाकों से इसी मामले को लेकर हिंसा की खबरें भी है।
विज्ञापन


वहीं कोलकाता में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों को श्रद्धांजलि देने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने  रोका।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 लागू होने के बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए। सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। अब इस मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ओम माथुर, मीनाक्षी लेखी, सत्यपाल सिंह और कैलाश विजय वर्गीय की एक कमेटी बनाई है। यह टीम प. बंगाल के प्रभावित्त इलाकों का दौरा कर पूरे मामले की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब 11वीं के एक छात्र ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी जिसके बाद 24 परगना के बादुडिया इलाके में हिंसा फैल गई और कई दुकानों में आग लगा दी गई। इसके बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। 


इस मुलाकात के बाद ही राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने ममता बनर्जी को फोन किया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद भड़क उठा। ममता ने आरोप लगाया कि जिस तरह से राज्यपाल ने उनसे बात की उससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं, राज्यपाल ने उनसे भाजपा के ब्लॉक प्रमुख की तरह भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed