{"_id":"69dd413cd86e522fdf0ec95d","slug":"west-bengal-situation-tense-after-bjp-tmc-clash-in-cooch-behar-mathabhanga-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कूचबिहार के माथाभांगा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद तनाव, भारी सुरक्षा बल तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कूचबिहार के माथाभांगा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद तनाव, भारी सुरक्षा बल तैनात
Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। अब कूचबिहार में हुई हिंसा ने तनाव को बढ़ दिया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हिंसा के बाद तनाव
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद सोमवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों और पुलिस की भारी तैनाती की गई है। पुलिस के अनुसार, यह झड़प रविवार रात उस समय हुई जब भाजपा उम्मीदवार निशीथ अधिकारी चुनाव प्रचार कर रहे थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगाए हैं।
भाजपा और टीएमसी का एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप
बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा की घटनाएं चिंताजनक
सिटलकुची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सबित्री बर्मन की गाड़ी में भी 12 अप्रैल की रात को तोड़फोड़ की गई, जब वह माथाभांगा थाने के पास से गुजर रहीं थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय बलों ने मौके पर पहुंचकर दोनों दलों के समर्थकों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारी ने कहा कि दोनों नेताओं, निशीथ प्रमाणिक और सबित्री बर्मन, इस हमले में सुरक्षित हैं। घटना के बाद माथाभांगा और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार रात को केंद्रीय अर्धसैनिक बल और पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में गश्त की गई।
विज्ञापन
भाजपा और टीएमसी का एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप
- इस विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान होना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम माथाभांगा नगरपालिका के वार्ड संख्या 5 में उस समय तनाव बढ़ गया, जब भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर कथित तौर पर हमला किया गया।
- टीएमसी का आरोप है कि उनके स्थानीय पार्षद चंद्रशेखर राय बसुनिया पर हमला हुआ, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टीएमसी के एक अस्थायी पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की।
- वहीं, भाजपा नेताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए टीएमसी पर ही हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रमाणिक की रैली के दौरान टीएमसी से जुड़े असामाजिक तत्वों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया, जिससे हिंसा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा की घटनाएं चिंताजनक
सिटलकुची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सबित्री बर्मन की गाड़ी में भी 12 अप्रैल की रात को तोड़फोड़ की गई, जब वह माथाभांगा थाने के पास से गुजर रहीं थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय बलों ने मौके पर पहुंचकर दोनों दलों के समर्थकों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारी ने कहा कि दोनों नेताओं, निशीथ प्रमाणिक और सबित्री बर्मन, इस हमले में सुरक्षित हैं। घटना के बाद माथाभांगा और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार रात को केंद्रीय अर्धसैनिक बल और पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में गश्त की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन