{"_id":"632a5ca96bbd564fa22b9005","slug":"west-bengal-rti-revealed-bengal-govt-reported-zero-farmer-suicides-but-122-confirmed-in-medinipur-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal : आरटीआई से खुलासा, बंगाल सरकार ने बताई शून्य किसान आत्महत्या, पर मेदिनीपुर में ही 122 की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal : आरटीआई से खुलासा, बंगाल सरकार ने बताई शून्य किसान आत्महत्या, पर मेदिनीपुर में ही 122 की पुष्टि
Wed, 21 Sep 2022 06:06 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, पूरब मेदिनीपुर/कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, पूरब मेदिनीपुर/कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 21 Sep 2022 06:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की आत्महत्याओं को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला कर कहा कि यह न सिर्फ चोरों बल्कि अपराधियों की भी सरकार है। सरकार के अनुसार यहां किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की है, लेकिन एक आरटीआई में सामने आया है कि पूरबा मेदिनीपुर में 122 किसानों ने पिछले साल आत्महत्या की। 2022 में अब तक 34 किसानों की आत्महत्या दर्ज हैं।
विज्ञापन
एक कार्यकर्ता बिश्वनाथ गोस्वामी के आरटीआई आवेदन के बाद यह आंकड़े सामने आए। घाटाल क्षेत्र में 2021 में 63 आत्महत्या हुईं, इस साल 13 मामले दर्ज हुए हैं। इसी तरह गोलतोरे में पिछले साल 14 और इस साल अब तक 5 ने आत्महत्या की। आनंदापुर में 10, केशवपुर में 8 और दातान व मोहनपुर में 7-7 आत्महत्या साल 2021 में दर्ज हैं।
विज्ञापन
हाल में जारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार भी यहां पिछले साल किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की थी। भाजपा के सहप्रभारी अमित मालवीय ने आरटीआई रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर कहा, ‘अब ममता बनर्जी ही इसे समझाएं। राज्य सरकार और एनसीआरबी रिपोर्ट में शून्य आत्महत्या हैं, लेकिन आरटीआई में 122।’ भाजपा ने राज्य सरकार की नीयत और डाटा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन